फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No improvement in child's condition, PGI refer

Kurukshetra News: बच्चे की हालत में नहीं कोई सुधार, पीजीआई रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
No improvement in child's condition, PGI refer
पिपली। सरकारी स्कूल घराड़सी में शिक्षक की पिटाई से अस्पताल पहुंचे छात्र की तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। छात्र को जांच के लिए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस मामले में पुलिस बच्चे के पिता की शिकायत पर स्कूल के ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चुकी है। हालांकि अभी आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कुछ दिन पहले स्कूल के एक शिक्षक ने बच्चे की पिटाई की थी। आरोप था कि शिक्षक ने छात्र की कमर पर कोहनी से वार किए, जिससे छात्र को काफी चोट लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे की काउंसलिंग कराई जाएगी। फिलहाल बच्चा बयान देने की हालत में नहीं है। अभी तक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed