{"_id":"62421cfe7ea34d49f71d6f68","slug":"no-encroachment-will-be-tolerated-on-the-roads-the-deputy-commissioner-gave-orders-to-the-officers-kurukshetra-news-knl10320549","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होगा सहन, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होगा सहन, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आदेश
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के कमेटी रूम में सोमवार को उपायुक्त मुकुल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक हुई। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति अतिक्रमण करेगा या कराएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाना जरूरी है। उपायुक्त ने कहा कि आरटीए और पुलिस विभाग संयुक्त टीम बनाए, ताकि अतिक्रमण न हो। शिक्षण संस्थानों के बाहर डायल 112 पुलिस की वैन लगातार गश्त करें। बैठक में आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने नए संवेदनशील दुर्घटना बिंदुओं, नए ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रीप, कैट आई, जेब्रा क्रॉसिंग, राष्ट्रीय राजमार्गों पर सीसीटीवी, ट्रैफिक लाइट और सड़कों की दोनों तरफ लाइट, साइन बोर्ड लगवानेे समेत अन्य कार्यों की रिपोर्ट सौंपी। रोडवेज अधिकारी ने बताया कि 116 व्यक्तियों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस का प्रशिक्षण दिया गया है। बैठक में थानेसर एसडीएम नरेंद्र मलिक, एसडीएम लाडवा विनेश कुमार, शाहाबाद एसडीएम कपिल शर्मा, डीडीपीओ प्रताप सिंह, डीएसपी रमेश गुलिया, जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण उर्मिल श्योकंद सहित अन्य मौजूद रहे।
ओवरलोडेड वाहनों पर किया 85 लाख का जुर्माना : उर्मिल
आरटीए सचिव उर्मिल श्योकंद ने कहा कि ओवर लोडेड वाहनों के चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी वाहन चालक नियमानुसार ही वाहनों में समान को लोड करें। आरटीए विभाग ने एक से 24 मार्च तक 203 ओवर लोडिड वाहन चालकों से 85 लाख 38 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। बताया कि फिटनेस के लिए आवेदन प्राप्त करते हुए 284 में से 257 वाहनों को फिटनेस प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
24 दिन में किया 14. 83 लाख का जुर्माना : सिंगला
पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। पुलिस ने एक से 24 मार्च तक कुल 1414 वाहनों के चालान किए। इसके तहत 1483500 रुपये का जुर्माना भी किया गया। बताया कि यातायात पुलिस ने ओवर स्पीड में 186 का , बिना हेलमेट के 1048 का , बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने पर 170 का, गाड़ी चलाते समय मोबाइल प्रयोग करने पर एक का, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दो का, अंडर एज पर एक का, बुलेट पटाखे बजाने पर एक वाहन का चालान किया गया। इसके अलावा चार ऑटो रिक्शा के चालान किए गए हैं।
लेकिन उपायुक्त के आदेशों को बावजूद नगर परिषद और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।