फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurukshetra: No clue of rice miller missing since last evening, car found in canal

Kurukshetra: कल शाम से लापता राइस मिलर का सुराग नहीं, नहर में मिली कार

Wed, 18 Jan 2023 03:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 03:19 PM IST
सार

युवक की तलाश करने के लिए गोताखोरों ने नहर में सर्च अभियान चलाया। इस्माईलाबाद से एक राइस  मिलर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया, जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
kurukshetra: No clue of rice miller missing since last evening, car found in canal
नहर से निकाली गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद से एक राइस मिलर संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। जिसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। उसकी कार झांसा नहर से बरामद की गई है। जिसके बाद परिवार के लोगों को युवक के साथ कोई अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन

 

अनिल कुमार ने बताया कि उसका बेटा करीब 38 वर्षीय पंकज सिंगला एक राइस मिल में हिस्सेदार है। वह कल शाम करीब छह बजे कार लेकर अचानक ही घर से निकला था। वह जाते समय भी कुछ बताकर नहीं गया और जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटा और उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया तो पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात को ही गुमशुदगी रपट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। सुबह होते ही राहगीरों ने कार नहर में दिखाई दी। सूचना मिलने पर परिवारजन व पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कड़ी मशक्त कर कार को नहर से निकाला गया। पंकज की तलाश में नहर में गोताखोरों की टीम के जरिए सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अभी उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed