फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   No bypass in the city, increasing traffic

शहर का कोई बाईपास न होने से मुख्य सड़कों पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
No bypass in the city, increasing traffic
कुरुक्षेत्र शहर में कोई बाईपास ने होने के कारण यहां की सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस दबाव को कम करने के लिए बेशक 57 करोड़ रुपये खर्च कर पिपली से थर्ड गेट तक की सड़क को सिक्स लेन बना दिया गया है, लेकिन लगातार बढ़ते यातायात के सामने आने वाले समय में यह सिक्सलेन भी छोटी लगने लगेगी। शहर के लिए बाईपास की करीब डेढ़ दशक पुरानी है, जिसे मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा बाद प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर भी किया जा चुका है। इस बाईपास को लेकर हाईवे अथॉरिटी द्वारा 2017 में सर्वे भी हुआ था, लेकिन तब मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। प्रदेश सरकार से मंजूरी के बाद केंद्र सरकार द्वारा इस बाईपास को भारत माला-दो के प्रोजेक्ट में शामिल किया है और भारत माला दो 2024 में शुरू होगी, जिस कारण अभी इस बाईपास के लिए शहरवासियों को लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

देश के प्रमुख पर्यटक स्थल व धार्मिक शहरों में शामिल होने के कारण धर्मनगरी में रोजाना हजारों की संख्या में देश-विदेश से लोग आते हैं। वहीं शहर से होकर ही कैथल, पिहोवा, अंबाला, करनाल व यमुनानगर-हरिद्वार का ट्रैफिक निकलता है। इसके लिए शहर के एकमात्र प्रमुख गुलजारी लाल नंदा मार्ग (पिपली थर्ड गेट रोड) ही है, जिस पर वाहनों का भारी दबाव रहता है। दिन में शहर में भारी वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है। ट्रकों को सेक्टरों के रास्ते व 100 फुटा रोड से होकर निकलना पड़ता है, जिस कारण शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन

भारत माला-दो में शामिल बाईपास पिहोवा रोड़ पर ज्योतिसर गांव में दिल्ली पब्लिक स्कूल के नजदीक से शुरू होगा है। यहां से मिर्जापुर गांव की तरफ से होते ही एनएच-44 पर झिरबड़ी गांव के जोड़ा जाएगा। यहां तक इसकी लंबाई करीब 23 किलोमीटर होगी। बाईपास यहां से उमरी गांव से होते हुए मथाना गांव के पास यमुनानगर-सहारपुर स्टेट हाईवे पर निकलेगा। झिरबड़ी से मथाना तक बाईपास की लंबाई पांच किलोमीटर होगी। बाईपास पर चार ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है। इस बाईपास से पिहोवा व कैथल मार्ग एनएच-44 से कनेक्ट हो जाएंगे। शहर से यह कहीं तीन तो कहीं चार किमी दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा का कहना है कि कुरुक्षेत्र का बाईपास केंद्र सरकार की योजना भारतमाला दो में प्रस्तावित है। 2024 तक तो भारत माला एक के प्रोजेक्ट शुरू होंगे उसके बाद भारतमाला दो शुरू होगी। बाईपास के नाम पर सिर्फ जनता को खुश किया जा रहा है।

विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बाईपास का बजट पास कर दिया है। केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को भारत माला-दो में डाला है, जोकि 2024 में शुरू होगी। उससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी के साथ वे खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलने जाएंगे और उनसे इस प्रोजेक्ट को भारत माला- दो से निकालकर 2024 से पहले शुरू करने का आग्रह करेंगे। इस बाईपास के बनने से शहर की मुख्य सड़क से वाहनों का दबाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed