फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nitish will take over the command of district police from today

Kurukshetra News: नितिश आज से संभालेंगे जिला पुलिस की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Nitish will take over the command of district police from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का तबादला पलवल हो गया है। बुधवार से जिले के नए पुलिस अधीक्षक के तौर पर कार्यभार नितिश अग्रवाल संभालेंगे। इससे पहले वे भिवानी में लगभग पांच माह से बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह 2017 बैच के आईपीएस हैं।
वरुण सिंगला ने जिले में लगभग 10 माह तक अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी रियायत दी, जिसके परिणामस्वरूप जिले में पिछले दिनों हुई कई मुठभेड़ों में आपराधिक वारदातों में शामिल लोग व गैंगस्टरों को काबू कर उन्हें जेल भेजा गया। नए पुलिस कप्तान नितिश अग्रवाल के लिए जिले में फैल रही गैंगों को रोकना व साइबर अपराध पर लगाम लगाने के साथ-साथ नशे के बढ़ते जाल को रोकना चुनौती भरा रहेगा।
विज्ञापन

वहीं उनका कहना है कि बतौर पुलिस अधीक्षक जिले को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। साइबर अपराध की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed