फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   nitin gadkari rally in kurukshetra in favor of of BJP candidate Subhash Sudha

Haryana Election: कुरुक्षेत्र में नितिन गडकरी, बोले- अब किसान अन्नदाता नहीं उर्जा दाता भी बनेगा

Wed, 25 Sep 2024 03:47 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Sep 2024 03:47 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
nitin gadkari rally in kurukshetra  in favor of of BJP candidate Subhash Sudha
कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा अनाज का भंडार है। यहां का कड़ी मेहनत करने वाला किसान एक एकड़ में जितना अनाज पैदा कर रहा है, उतना देश के किसी भी कौने में संभव नहीं हो पा रहा। ऐसे में किसान को समृद्ध करने के लिए केंद्रीय सरकार बड़ी योजना पर काम कर रही है। इसके चलते अब किसान केवल अन्नदाता नहीं बल्कि उर्जा दाता भी बनेगा। किसानों के खेतों में पराली जलाने के बजाए इससे बनाए जाने वाले इंधन से हवाई जहाज तक उड़ेंगे। 
विज्ञापन


यह कहना है केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने थानेसर विधानसभा क्षेत्र की निजी पैलेस में एक जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने अपने करीब आधे घंटे के संबोधन में किसानों को खासतौर पर साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा और तभी शहर व देश समृद्ध होगा। इसीलिए किसान मोदी सरकार की प्राथमिकताओं में है। 
विज्ञापन




नितिन गडकरी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि 65 साल तक देश पर राज किया, लेकिन किसान आत्महत्या करते रहें। उनकी दुर्दशा नहीं हट पाई। यहां तक कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा भी दिया, लेकिन देश की गरीबी हटाने की बजाए अपने ही लोगों की गरीबी हटाई जाती रही। पिछले 10 वर्षों से देश बदल रहा है। कहीं एक्सप्रेस वे तो कहीं रोप वे बनाए जा रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक अब भारत में इन एक्सप्रेस वे से आवगमन की सुगमता बढ़ गई है। हरियाणा भी विकास के प्रति बदल रहा है और चारों ओर हाईवे, एक्सप्रेस वे से जोड़ा जा रहा है। अब यहां से कुछ ही घंटों में दिल्ली व मुंबई तक की यात्रा आसान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र के लिए बाईपास मंजूर करके ही पहुंचा हूं
नितिन गडकरी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र के लिए बाईपास की मांग रखी तो गडकरी ने कहा कि वे इस बाईपास को मंजूरी देने के बाद ही यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शादी को तीन माह भी नहीं हुए थे और उसी दौरान भाजपा का गठन हुआ था। उनकी जिम्मेदारी हरियाणा के लिए लगी थी और वे कुरुक्षेत्र, यमुनागर के आसपास ही कई माह तक रहे थे। वे लाडवा से लेकर थानेसर व शाहाबाद से लेकर बाबैन तक के हर गांव व शहर के एरिया को जानते हैं। वे समझते हैं कि यहां के लोगों की क्या समस्याएं हैं। अब ये पूरा क्षेत्र हाईवे से कनेक्ट हो जाएगा। यहां तक कि सहारनपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर तक की यात्रा भी सुगम कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी और फिर विकास का पहिया और तेज गति से घूमेगा।


नंबर कम आए तो नहीं बन सका इंजीनियर
गडकरी ने अपने जीवन के भी कईं पहलुओं पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा इंजीनियरिंग में जाने की थी लेकिन किन्हीं कारणों से उनके 12वीं कक्षा में 50 फीसदी से कम अंक ही आए और वे इस क्षेत्र में नहीं जा सके। लेकिन आज जिस विभाग में वे काम कर रहे हैं वह वर्ल्ड रिकार्ड बना रहा है। उन्हें अब तक डायरेक्टरेट की नौ उपाधियां मिल चुकी हैं, जिनमें से पांच कृषि विज्ञान में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed