{"_id":"68b4b0de679fc992ff011641","slug":"nitin-and-arman-stood-first-in-the-district-level-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-141381-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नितिन और अरमान जिला स्तर प्रतियोगिता में रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नितिन और अरमान जिला स्तर प्रतियोगिता में रहे प्रथम
विज्ञापन
विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए प्रिंसिपल रोबिन कुमार।
लाडवा। आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरगट जट्टान के खिलाड़ियों ने हरियाणा स्कूल खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। 12वीं के नितिन ने 5000 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में और 11वीं के अरमान ने स्विमिंग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया और अब दोनों ही खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।
प्रतियोगिता विभिन्न खेल परिसरों में आयोजित हुई जिसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, स्विमिंग, कुश्ती, निशानेबाजी और वॉलीबॉल जैसी विभिन्न स्पर्धाएं शामिल रहीं। नितिन और अरमान की यह उपलब्धि आदर्श स्कूल परिवार ही नहीं बल्कि जिले के लिए गर्व की बात है। प्रधानाचार्य रोबिन कुमार ने विद्यालय परिसर में दोनों विजेताओं को स्वर्ण पदक पहनाकर सम्मानित किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय के प्रबंधक सोहनलाल सैनी ने नितिन और अरमान के परिवारजनों को भी इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज खेल के क्षेत्र में भी विद्यार्थी देशभर में अपनी पहचान बना रहे हैं। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन भी नियमित रूप से किया जाता है जिससे बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास हो सके।