फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT to celebrate annual Global Alumni Day for the first time

Kurukshetra News: एनआईटी पहली बार मनाएगा वार्षिक ग्लोबल एलुमनी दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
NIT to celebrate annual Global Alumni Day for the first time
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र अपने 62 साल के इतिहास में पहली बार 20 दिसंबर को वार्षिक ग्लोबल एलुमनी दिवस का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम में देश-विदेश की नामचीन कंपनियों में कार्यरत करीब 500 पूर्व विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कई पूर्व छात्र आईएएस, आईपीएस, वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं। इनमें आईएएस विजय मोहन बंसल, आईएएस अंकुर गुप्ता, आईएएस अमरनाथ, पंजाब के पूर्व डीजीपी ईश्वर सिंह और सेवानिवृत्त इंजीनियर-इन-चीफ विजय गुप्ता जैसे प्रतिष्ठित नाम भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। एनआईटी निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहली बार संस्थान में एलुमनी दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसकी तैयारियों के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित कर दी गई हैं। अब तक संस्थान से 40 हजार विद्यार्थी पासआउट हो चुके हैं जिनमें से 15 हजार को एलुमनी एसोसिएशन से जोड़ा जा चुका है और बाकी पूर्व छात्रों तक पहुंच मजबूत करने के प्रयास जारी हैं। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. प्रतिभा अग्रवाल ने कहा कि पूर्व छात्रों के अनुभव और मार्गदर्शन से वर्तमान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और कॅरिअर दिशा में बड़ा लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों का आगमन नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा और उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित करने की दिशा में मजबूती देगा।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए क्यूआर कोड किया जारी

कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक पूर्व छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक और क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है जिसका उद्देश्य विश्वभर में फैले एनआईटी के पूर्व छात्रों को दोबारा संस्थान से जोड़ना और उनके अनुभवों को 6250 वर्तमान विद्यार्थियों जिनमें 50 विदेशी छात्र भी शामिल हैं, उन तक पहुंचाना है। अभी तक करीब 500 विद्यार्थियों का आना सुनिश्चित हुआ है, क्योंकि बढ़ी संख्या में पूर्व छात्र विदेशों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाचार को बढ़ावा देने में मदद करेगा कार्यक्रम

ग्लोबल एलुमनी दिवस की तैयारियों में एलुमनी अफेयर्स के एसोसिएट डीन प्रो. दीक्षित गर्ग भी सक्रिय हैं। उनका कहना है कि यह आयोजन छात्रों को उद्योग से जोड़ने, नवाचार को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा। संस्थान के एंडोमेंट बोर्ड और एग्जीक्यूटिव बॉडी के सदस्य डॉ. रॉजर कुमार का कहना है कि एलुमनी डे पूर्व छात्रों, संकाय और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर नए अवसरों का मार्ग खोलेगा। संस्था ई-मैगजीन, एलुमनी-स्टूडेंट पोर्टल और तकनीकी सत्रों जैसी नई पहल शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed