फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT student's death case: Anurag's body handed over to family members after post-mortem

एनआईटी के छात्र की मौत का मामला : पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा अनुराग का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
NIT student's death case: Anurag's body handed over to family members after post-mortem
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नहाने के दौरान ब्रह्मसरोवर में डूबे 20 वर्षीय अनुराग के शव का पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया। सूचना के बाद अनुराग के परिजन बुधवार देर रात ही कुरुक्षेत्र आ गए थे।

बताते चलें कि बुधवार दोपहर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) से बीटेक कर रहे जयपुर (राजस्थान) के रहने वाले अनुराग की ब्रह्मसरोवर में डूबने से मौत हो गई थी। अनुराग इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विषय में द्वितीय वर्ष का छात्र था। अनुराग अपने दोस्त आदित्य के साथ छुट्टी होने के कारण ब्रह्मसरोवर पर घूमने गया था। यहां घूमने के बाद करीब दो बजे दोनों युवक नहाने के लिए ब्रह्मसरोवर में उतर गए थे। आदित्य तैरना जानने के कारण नहाने के लिए ब्रह्मसरोवर में बनी रेलिंग के आगे कूद गया, जिसके पीछे अनुराग भी रेलिंग से आगे चला गया था। तैरना न आने की वजह से डूबने से उसकी मौत हो गई थी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अनुराग का शव बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने उसके मामा मुकेश कुमार निवासी महेश नगर जयपुर के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed