फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra team achieved second place in folk dance competition

Kurukshetra News: लोक नृत्य प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने हासिल किया दूसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra team achieved second place in folk dance competition
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव कॉन्फ्लुएंस-24 का आयोजन किया गया, जिसके तीसरे दिन अक्षर, कहानी लेखन, रचनात्मक लेखन, गली फुटबॉल, भारत को जानो, व्हाट इफ, शटर बग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा की छठा बिखेरी। वहीं परीक्षा भवन में क्ले मॉडलिंग, नेल आर्ट, कैलीग्राफी, ब्लो पेंटिंग और अन्य कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


पंजाब के भंगड़ा से लेकर राजस्थान के घूमर तक, सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संयोजक प्रतिभा अग्रवाल ने बताया कि लोक नृत्य प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पहला एवं एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम एनबीसी ने दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रूव अरमाडा प्रतियोगिता में भी एनआईटी कुरुक्षेत्र ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल और युगल गायन ने जुबिली हॉल को संगीतमय बना दिया। उसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसने उत्सव में चार चांद लगा दिए और उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों द्वारा उम्रकैद जैसे सामाजिक मुद्दों पर संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। खेल परिसर में प्रो नाइट का आयोजन किया गया, जहां संगीत जगत से प्रसिद्ध बैंड अधिरोह ने अपनी प्रस्तुति दी और वहां मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर निदेशक प्रो. बीवी रमन्ना रेड्डी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉ. दीक्षित गर्ग, प्रो. प्रभारी यशशचंद्र द्विवेदी सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed