फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra still hasn't got a new Board of Education (BoG) chairperson even after two months.

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र को दो महीने बाद भी नहीं मिला नया बीओजी चेयरपर्सन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra still hasn't got a new Board of Education (BoG) chairperson even after two months.
कुरुक्षेत्र। एनआईटी निदेशक कार्यालय। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) को अब तक नया चेयरपर्सन नहीं मिला है। पूर्व चेयरपर्सन तेजस्विनी अनंत कुमार का दूसरा कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो गया था। दो महीने से अधिक समय बीतने के बाद भी नई नियुक्ति नहीं हुई है। इस देरी से संस्थान के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर फैसला लंबित है। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मंजूरी वाले कई मामलों पर अंतिम निर्णय नए चेयरपर्सन की नियुक्ति के बाद ही संभव होगा। प्रशासनिक स्तर पर कई प्रस्ताव लंबित बताए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्रालय या संस्थान ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। जानकारी के अनुसार, तेजस्विनी अनंत कुमार को फिर से जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है। हालांकि, किसी नए नाम पर भी मंथन किया गया है। दो नामों पर चर्चा के कारण नियुक्ति में देरी हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व कार्यकाल में मुद्दे
तेजस्विनी अनंत कुमार के दूसरे कार्यकाल में एनआईटी कुरुक्षेत्र कई कारणों से चर्चा में रहा। इस अवधि में छात्रों की आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं के बाद उन्होंने संस्थान का दौरा कर हालात की समीक्षा की। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और संवाद व्यवस्था के लिए वेलबीइंग समिति सहित विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की समस्याओं को समय पर सुनना और समाधान करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed