{"_id":"6a93424eac29087033070177","slug":"nit-kurukshetra-cracks-down-on-ragging-anti-ragging-committee-formed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160302-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में रैगिंग पर सख्ती, एंटी रैगिंग कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र में रैगिंग पर सख्ती, एंटी रैगिंग कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र ने नए विद्यार्थियों के आगमन पर रैगिंग रोकने के लिए सख्ती बढ़ाई है। संस्थान ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में एक एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, समाजसेवी संस्थाओं और मीडिया प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि रैगिंग की गतिविधि में शामिल पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कमेटी की बैठक संस्थान के निदेशक ब्रह्मजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सदस्यों ने रैगिंग रोकने के लिए अपने सुझाव दिए। डीन विद्यार्थी कल्याण लिली दीवान और मुख्य छात्रावास अधीक्षक ज्ञान भूषण भी मौजूद रहे। प्रो. जेके कपूर, छात्रावास की मुख्य अधीक्षक प्रो. ज्योति ओरी और कुलसचिव विनोद कुमार भी बैठक में शामिल थे। सभी कमेटी सदस्य इस महत्वपूर्ण चर्चा का हिस्सा बने।
प्रथम वर्ष के छात्रावास पर विशेष निगरानी
प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के छात्रावास में शिक्षकों और विद्यार्थियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात लोगों को निर्धारित समय पर छात्रावास में मौजूद रहना होगा। सभी वार्डन को सतर्क रहने और नए विद्यार्थियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को छात्रावास से संस्थान की मुख्य इमारत तक लाने-ले जाने की व्यवस्था भी वार्डन की निगरानी में रहेगी। संस्थान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और पोस्टर लगाकर रैगिंग के दुष्परिणामों की जानकारी दी जाएगी।