फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT Kurukshetra alumnus shares her thoughts

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र की पूर्व छात्रा ने साझा किए विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
NIT Kurukshetra alumnus shares her thoughts
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के पूर्व छात्र प्रकोष्ठ की ओर से सीनेट हॉल में पूर्व छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी पहुंचे। मनु जैन गुप्ता एनआईटी कुरुक्षेत्र की 1995-99 बैच की पूर्व छात्रा हैं और वर्तमान में मॉनिटर एग्जाम (इनोक्रेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड) की संस्थापक और सीईओ हैं। मनु ने साक्षात्कार और ऑनलाइन परीक्षाओं के प्रॉक्टरिंग अनुभव को कारगर बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा उपायों के माध्यम से रीयल-टाइम अलर्ट सिस्टम और क्रेडस्कोर विकसित किया है। उन्हें कई पुरस्कार मिले, जिनमें बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण तकनीक के अग्रणी उपयोग के लिए इंडिया सिक्योरिटी चैलेंज-2022 और सस्टेनेबिलिटी अवाॅर्ड 2023 शामिल हैं।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने एस्क्रोपे इंडिया के सीटीओ के रूप में काम किया और एस्क्रो-आधारित उत्पादों को क्रियान्वित करते हुए एक सहज, पेपर रहित डिजिटल एस्क्रो प्लेटफॉर्म बनाया।
विज्ञापन


मनु जैन ने अपने कॉरपोरेट कार्य अनुभव और इनोक्रेट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया और एआई-बायोमेट्रिक्स के विवरण और एआई की विश्व में वर्तमान स्थिति के बारे में बात की। विद्यार्थियों से उभरती हुई तकनीक को उत्साह के साथ अपनाने और ऑनलाइन मूल्यांकन तकनीकों के भविष्य का पता लगाने का आग्रह किया और कहा कि आधुनिक तकनीक, उपयोगकर्ता के कार्य-अनुभव को बेहतर बना सकती है। इस मौके पर डीन (छात्र कल्याण) प्रो. दीक्षित गर्ग, पूर्व छात्र प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रो. प्रतिभा अग्रवाल, डॉ. शैली वढेरा, डॉ. योगेश अग्रवाल, डॉ. यशश्चंद्र द्विवेदी, डॉ. अमनदीप सहित अन्य सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed