फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIT controversy: Assistant Registrar says no differences with staff

एनआईटी विवाद : सहायक रजिस्ट्रार बोले- कर्मचारी से नहीं कोई मतभेद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
NIT controversy: Assistant Registrar says no differences with staff
कुरुक्षेत्र। संजय मेहता महासचिव संघ। संवाद
कुरुक्षेत्र। एनआईटी कुरुक्षेत्र में कर्मचारी की कुर्सी हटाने और तौलिया न रखने के मामले में अब सहायक रजिस्ट्रार रमेश कुमार ने स्पष्ट किया कि यह मामला किसी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार का नहीं बल्कि कार्यालय की व्यवस्था सुधारने के तहत उठाया गया कदम था।
विज्ञापन

सहायक रजिस्ट्रार ने बताया कि उनका तबादला 20 अप्रैल को हुआ था और 21 अप्रैल को पदभार संभालते ही उन्होंने सेंट्रल स्टोर की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए मौखिक निर्देश दिए थे। सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल साफ और व्यवस्थित रखने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं पहले जैसी ही मिलीं जिसके बाद 28 अप्रैल को पूरे विभाग के लिए लिखित आदेश जारी किए गए। आदेश में स्पष्ट किया गया कि सभी कर्मचारी अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखें, हाई या मीडियम बैक कुर्सियों और सफेद तौलियों के उपयोग पर रोक रहेगी। इसके साथ ही फाइलों व दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा जारी पत्र में कुल आठ बिंदू थे जिन पर काम करना था।
विज्ञापन

आदेश वाले दिन ही कुर्सी हटाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि विभाग में करीब आठ वर्क स्टेशन बनाए गए थे। इसके तहत सभी की सफाई की गई और सभी के लिए आदेश था। उन्होंने कहा कि एनआईटी के माहौल को देखते हुए कुछ नियम बनाए गए थे और इसमें किसी को प्रताड़ित करने की कोई मंशा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई निजी द्वेष नहीं, मिलकर सुलझाएंगे मामला : सहायक रजिस्ट्रार ने कहा कि यह केवल गलतफहमी का मामला है। स्टेशन हेड होने के नाते नोटिस जारी करने का अधिकार उनके पास है और उनका उद्देश्य केवल माहौल सुधारना था।

कुरुक्षेत्र। संजय मेहता महासचिव संघ। संवाद

कुरुक्षेत्र। संजय मेहता महासचिव संघ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed