{"_id":"6aa1bd842c4188102109d5c8","slug":"nit-computer-science-department-gets-new-hod-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-160868-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एनआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग को मिला नया एचओडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एनआईटी के कंप्यूटर साइंस विभाग को मिला नया एचओडी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के कंप्यूटर साइंस विभाग को नया विभागाध्यक्ष मिल गया है। संस्थान ने इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रो. आरके अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति का नोटिस जारी कर दिया गया है।
कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके सिंह का कार्यकाल 27 अगस्त को पूरा हो गया था। इसके बाद नए विभागाध्यक्ष की नियुक्ति में कुछ दिनों की देरी हुई। जानकारी के अनुसार, प्रो. आरके अग्रवाल को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन उन्होंने शुरुआती तौर पर कार्यभार संभालने से इन्कार कर दिया था। इस कारण नियुक्ति को लेकर स्थिति स्पष्ट होने में समय लगा। एनआईटी लोक संपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. दिलबाग पांचाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रो. आरके अग्रवाल जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे।
कंप्यूटर साइंस विभाग का प्रदर्शन
एनआईटी का कंप्यूटर साइंस विभाग संस्थान के सबसे बड़े विभागों में से एक है। इसमें करीब 480 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। विभाग में अन्य विभागों की तुलना में फैकल्टी भी अधिक है। इस साल 209 विद्यार्थी प्लेसमेंट के लिए पात्र थे, जिनमें से 187 की प्लेसमेंट हुई। विभाग को कुल 224 प्लेसमेंट ऑफर मिले और सबसे अधिक पैकेज 1.56 करोड़ रुपये रहा।