फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nirveer Singh in essay, Amrit Singh in poster and Rajji Pratham in slogan writing.

Kurukshetra News: निबंध में निरवेर सिंह, पोस्टर में अमृत सिंह व स्लोगन लेखन में रज्जी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Nirveer Singh in essay, Amrit Singh in poster and Rajji Pratham in slogan writing.
इस्माईलाबाद। सरकारी कॉलेज चम्मू कलां में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों के साथ
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में महत्वपूर्ण दिवस महोत्सव समिति द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दो विस्तृत व्याख्यान स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुईं।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निबंध प्रतियोगिता में निरवेर सिंह प्रथम, नीरज द्वितीय तथा पलक सैनी व नमनप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अमृत सिंह व राजन प्रथम, महक द्वितीय व अमनदीप कौर तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में रज्जी प्रथम, गुरप्रीत कौर द्वितीय व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की प्रथम मुख्य वक्ता डॉ. सविता कुमारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थित छात्र-छात्राओं को कृमि संक्रमण के दुष्प्रभाव, लक्षण, रोकथाम और इलाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजिका डॉ. किरण गर्ग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed