फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nirmala Devi won the Haryanavi Sanjhi award of 51 thousand

कुरुक्षेत्र की 65 वर्षीय निर्मला देवी ने जीता 51 हजार का हरियाणवी सांझी का पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nirmala Devi won the Haryanavi Sanjhi award of 51 thousand
हरियाणवी सांझी उत्सव में कुरुक्षेत्र की 65 वर्षीय निर्मला देवी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर टीम नंबर 24 कैथल की चंदो देवी, तीसरा स्थान करनाल की टीम नंबर 2 के रूप में सिमरन ने हासिल किया। वहीं चौथा स्थान टीम नंबर 23 के रूप में कुरुक्षेत्र की रमनदीप और पांचवें स्थान पर टीम नंबर 19 करनाल की मुकेश रानी रही। विशेष पुरस्कार टीम नंबर 29 की 65 वर्षीय बल्लभगढ़ वासी सूरज देवी ने हासिल किया। प्रथम पुरस्कार विजेता को 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 31 हजार, तीसरा स्थान पाने वाली महिला को 21 हजार, सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वाली 2 महिला कलाकारों को 11 हजार प्रत्येक तथा विशेष पुरस्कार हासिल करने वाली महिला कलाकार को विरासत की ओर से 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 54 से अधिक सांझी बनाने वाली महिला कलाकारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की सांस्कृतिक प्रभारी रेनू हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग एवं विरासत हेरिटेज विलेज कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सांझी उत्सव 7 से 15 अक्तूबर तक मनाया गया। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, हरियाणवी संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. रणबीर फोगाट, कल्पना पूनिया एवं रेनू हुड्डा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विरासत की ओर से अभिनव ने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशक प्रतिमा चौधरी, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डी सुरेश तथा सांस्कृतिक प्रभारियों रेणू हुड्डा, सुमन डांगी, दीपिका वालिया, सांझी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं सहित पूरी टीम का विरासत में हरियाणा सांझी उत्सव आयोजन करने पर धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed