फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nirmal Singh Saini elected Chairman of Kaulapur Committee.

Kurukshetra News: कौलापुर समिति में निर्मल सिंह सैनी चुने गए चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nirmal Singh Saini elected Chairman of Kaulapur Committee.
बाबैन। नव-निर्वाचित चेयरमैन निर्मल सिंह का स्वागत करते पार्टी के पदाधिकारी। स्वयं - फोटो : kargil news
बाबैन। दी प्राथमिक सहकारी समिति कौलापुर में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। सोसाइटी के सभी निर्वाचित निदेशक सदस्यों ने निर्मल सिंह सैनी को चेयरमैन और कमलनाथ मोरथला को वाइस चेयरमैन चुना। चुनाव अधिकारी इंस्पेक्टर संधू और डीईओ अजमेर सिंह की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। नव निर्वाचित चेयरमैन निर्मल सिंह सैनी ने अपनी जीत के लिए राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और जिलाध्यक्ष रमेश सैनी सहित पार्टी पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और सोसाइटी के सदस्यों के हितों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। सोसाइटी के विकास और पारदर्शी संचालन के लिए ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारी समिति किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सोसाइटी के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज, ऋण और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल प्रधान अमरेंद्र सिंह, परमजीत कौर कश्यप, सतबीर मंगोली, गरजा सिंह कश्यप, हरमेश सैनी, बलविंद्र बोडला, बलविंद्र मोरथला, सुदेश कालड़ा, कर्मजीत हुंडल और बलबीर खानपुर कौलियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed