फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine lakhs were grabbed from five people in the name of giving Serbia visa on work permit

Kurukshetra News: वर्क परमिट पर सर्बिया का वीजा देने के नाम पर पांच लोगों से हड़पे नौ लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nine lakhs were grabbed from five people in the name of giving Serbia visa on work permit
कुरुक्षेत्र। वर्क परमिट पर पांच लोगों को सर्बिया भेजने के नाम पर नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक महिला तीन को नामजद किया। एजेंट ने प्रत्येक व्यक्ति को छह लाख रुपये में 180 दिन में वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में संजीव पांचाल निवासी थानेसर ने बताया कि आरोपी एजेंट विजय शर्मा ने छह लाख रुपये में उनको सर्बिया भेजने का आश्वासन दिया था। आरोपी ने दो लाख रुपये एडवांस लेकर 180 दिन में वर्क परमिट देना तय किया। आरोपी पर विश्वास कर उसने 27 मई को एक लाख नकद व 31 मई को 98 हजार फोन-पे, लवकेश से एक लाख नकद व एक लाख ऑनलाइन, संदीप कलेर से एक लाख नकद व 1.02 लाख फोन-पे, कपिल सैनी से एक लाख नकद व एक लाख गूगल-पे और वीरेंद्र से दो जून को एक लाख रुपये नकद लिए थे, मगर उनको वीजा नहीं दिलावाया। वहीं लवकेश को वीजा दिखाकर रुपयों की मांग की, मगर जांच में वीजा फर्जी पाया गया। शिकायत पर पर पुलिस ने आरोपी विजय शर्मा, ध्रुव व तमन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed