फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine incidents in 40 days, police unable to reach the masterminds

Kurukshetra News: 40 दिन में नौ वारदातें, सरगनाओं तक पहुंच नहीं पा रही पुलिस

Sat, 20 Sep 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 20 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Nine incidents in 40 days, police unable to reach the masterminds
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी अपराधियों को खूब रास आ रही है। बेखौफ अपराधी 40 जिन में नौ से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। तमाम दावों के बावजूद पुलिस इन वारदातों के सूत्रधार विदेश में बैठे सरगनाओं तक पहुंचने में नाकामयाब रही है। नोनी राणा और वेंकट गर्ग जैसे अपराधी पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन

बैखौफ बदमाश आईलेट्स सेंटरों और शराब कारोबारियों को निशाना बना रहे हैं। इससे आबकारी विभाग को ठेकों की बोली लगाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण शासन को ठेकों का प्रारंभिक मूल्य घटाना पड़ा। पुलिस ने प्रत्येक घटना पर मजबूत कार्रवाई का दावा किया, लेकिन नाकेबंदी में कोई बदमाश पकड़ा नहीं गया। हालांकि अब तक तीन मामलों में सहयोगी गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन


सरगनाओं तक न पहुंच पा रही पुलिस: पुलिस अधिकतर मामलों में सीधे तौर पर शामिल आरोपियों को काबू कर रही है, लेकिन इन वारदातों को अंजाम दिलवाने वाले उन बदमाशों तक पहुंचने में नाकाम साबित हो रही है। इन बदमाशों के सरगना यहां तो किसी मामले में जेल में बैठकर पूरे गिरोह को संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां फिर विदेश में बैठकर वारदातों को अंजाम दिलवा रहे हैं। पुलिस न तो जेल में बैठे आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर काबू कर पा रही हैं व न ही विदेश में बैठे आरोपियों को इंटरपोल के माध्यम से ला पा रही है।

प्रमुख वारदातें और पुलिस की अब तक की गई कार्रवाई

11 अगस्त : कीर्ति नगर में शराब ठेके विवाद पर दो बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाईं। पूर्व ठेकेदार नरेश कुमार गंभीर रूप से घायल। मोहल्ले वालों ने पत्थराव कर बचाया। पुलिस जांच जारी, कोई गिरफ्तारी नहीं।

13 अगस्त : सीआईए-1 ने जलबेहड़ी के पास पंजाब के दो बदमाशों को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। वारदात का स्थान अज्ञात।

26 अगस्त : सीआईए-2 ने लाडवा शराब ठेके पर गोली चलाने वाले हरविंद्र को मुठभेड़ में काबू किया। विदेशी गैंगस्टर के इशारे पर वारदात। चार सहयोगी भी गिरफ्तार।


आठ सितंबर : सीआईए-1 ने यूपी के दो बदमाशों को नाकेबंदी तोडऩे पर पकड़ा। दो दिन बाद दो सहयोगी गिरफ्तार, लेकिन वारदात का स्थान गोपनीय।

नौ सितंबर : अनाज मंडी में पुलिसकर्मी के बेटे पर गोलीबारी। तीन गिरफ्तार, कुछ फरार।

11 सितंबर : सीआईए-2 ने करनाल शराब ठेके गोलीबारी के दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा, करनाल पुलिस को सौंपा।

12 सितंबर : चैतन्य आईलेट्स सेंटर पर दो बदमाशों ने फायरिंग की। 18 सितंबर को एसटीएफ ने मुठभेड़ में दोनों को घायल कर गिरफ्तार किया।

15 सितंबर : लाडवा नए बस अड्डे शराब ठेके पर तीन बाइक सवारों ने गोलीबारी की। नौनी राणा गैंग ने सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी ली। यमुनानगर-कुरुक्षेत्र टीमें दबिशें दे रही। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को काबू कर लिया गया जबकि दो अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed