फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine crores will be spent on the construction of 23 roads in rural areas.

Kurukshetra News: ग्रामीण क्षेत्र की 23 सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे नौ करोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Nine crores will be spent on the construction of 23 roads in rural areas.
कुरुक्षेत्र। ग्रामीण क्षेत्र की 23 सड़कों का निर्माण जल्द किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण पर सरकार की तरफ से करीब नौ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। प्रथम चरण में पांच करोड़ से 13 सड़कों का निर्माण किया जाएगा जबकि बाकी सड़कों का निर्माण दूसरे चरण में होगा। यह दावा करते हुए विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में विकास कार्यों पर करीब चार हजार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है। इस हलका में जगमग हरियाणा योजना, पलवल में महिला काॅलेज, नर्सिंग काॅलेज, देश की पहली आयुष यूनिवर्सिटी, किरमच व सब्जी मंडी में नौ करोड़ की लागत से राजकीय स्कूलों के भवन, संस्कृत स्कूल, 100 बेड का वातानुकूलित अस्पताल, 100 बेड का एक और अस्पताल, बारना में सीएससी, पिपली से थर्ड गेट व रेलवे रोड का निर्माण कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में करीब 900 करोड़ की परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। इस साल 17 करोड़ रुपये की लागत से थर्ड गेट से ज्योतिसर तक सीसी की सड़क का निर्माण कार्य, ज्योतिसर में करीब 209 करोड़ की लागत ज्योतिसर अनुभव केंद्र और जल्द ही 225 करोड़ की लागत से निर्मित एलिवेटेड रेल ट्रैक का प्रोजेक्ट पूरा होगा। इस वर्ष में सभी सेक्टरों में पेवर व्लाॅक की सड़कों का निर्माण कार्य, 80 काॅलोनियों में पीने का पानी, सीवरेज व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। इस वर्ष वीएलडी काॅलेज का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से करीब 50 करोड़ रुपये की सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह नगर परिषद को भी सड़कों का निर्माण कार्य पूरी करने के लिए करीब 30 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed