फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nine arrested with liquor, 158 bottles of liquor found

Kurukshetra News: शराब के साथ नौ गिरफ्तार, 158 बोतल शराब मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested with liquor, 158 bottles of liquor found
कुरुक्षेत्र। अलग-अलग जगह पर छापामारी कर पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के कब्जे से 148 बोतल ठेका देसी और 10 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता नरेश सागवाल ने बताया कि थाना कृष्णा गेट पुलिस ने दो मामले दर्ज कर दो आरोपियों से 13 बोतल ठेका शराब देसी, थाना बाबैन पुलिस ने एक मामला दर्ज कर एक आरोपी से 96 बोतल, थाना सदर थानेसर पुलिस ने एक मामले दर्ज कर एक आरोपी से आठ, थाना शहर थानेसर पुलिस ने एक आरोपी से सात, थाना केयूके पुलिस ने एक आरोपी से आठ, एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक आरोपी से आठ, अपराध अन्वेषण शाखा-दो ने एक आरोपी से आठ बोतल ठेका शराब देसी बरामद की। इस मौके पर आरोपी पकड़ी गई शराब का कोई भी लाइसेंस व परमिट नहीं पेश कर पाए। वहीं थाना इस्माईलाबाद पुलिस ने एक आरोपी को 10 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed