फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nihal made association with Gurbani in Samagam

Kurukshetra News: समागम में गुरबाणी से संगत को किया निहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Nihal made association with Gurbani in Samagam
शाहाबाद। समागम में  कीर्तन  जत्थे को सिरोपा देकर सम्मानित करते प्रधान सुखचैन सिंह। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस को समर्पित सजाए जा रहे गुरमत समागम की लड़ी में तीसरे दिन भी संगत की भारी उपस्थिति रही।
संगत ने बानी गुरु श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष नतमस्तक होकर गुरबाणी का रसपान किया। तीसरे दिन बीबा कंवलजीत कौर मस्कीन जत्था, भाई गुरजोत सिंह जत्था और हजूरी रागी पवनदीप सिंह जत्था ने कीर्तन कर संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। प्रसिद्ध कथावाचक ज्ञानी साहिब सिंह ने पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं और शहादत की विस्तृत कथा संगत को सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किस प्रकार गुरु साहिब ने अत्यंत कठिन यातनाओं को सहते हुए भी सच्चाई, धर्म और मानवता की राह नहीं छोड़ी। उन्होंने ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शहादत केवल सिख इतिहास की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता की महानतम घटनाओं में से एक है। उन्होंने सिख धर्म की नींव को शहादत के अमूल्य योगदान से सुदृढ़ किया और यह संदेश दिया कि सच्चाई और न्याय के लिए अपना सब कुछ बलिदान किया जा सकता है। समागम के अंत में ग्रंथी सुबेग सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष सरबत के भले की अरदास की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed