फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NIELIT admission process begins

Kurukshetra News: एनआईईएलआईटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
NIELIT admission process begins
कुरुक्षेत्र। युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) कुरुक्षेत्र ने नए बैचों के लिए दाखिले शुरू कर दिए हैं। संस्थान आधुनिक तकनीकों से जुड़े रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहा है।
विज्ञापन

एनआईईएलआईटी कुरुक्षेत्र के निदेशक संदीप अहलावत ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत एनआईईएलआईटी कुरुक्षेत्र में चार प्रमुख कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), डेटा एनालिसिस विद पाइथन और साइबर सिक्योरिटी में 320 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

ये कोर्स उद्योग की बदलती जरूरतों को देखते हुए तैयार किए गए हैं जिससे युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर मिल सकें। इसके साथ ही इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत संस्थान तीन और एआई आधारित कोर्स चला रहा है जिनमें नए अभ्यर्थियों का पंजीकरण भी तेजी से हो रहा है। इनमें 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed