फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NHM workers strike continues, more than 10 services affected

Kurukshetra News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल जारी, 10 से ज्यादा सेवाएं प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
NHM workers strike continues, more than 10 services affected
कुरुक्षेत्र। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत कर्मियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग की 10 से ज्यादा सेवाएं और कार्यक्रम प्रभावित हो रहे हैं। सबसे ज्यादा असर एंबुलेंस सेवा पर पड़ रहा है। हड़ताल के चलते सरकारी एंबुलेंस बगैर ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) के दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

उधर, जिले के 644 में से करीब 600 एनएचएम कर्मी बुधवार को भी सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर डटे रहे। कर्मियों ने सरकार की ओर से वेतनमान निर्धारित करने को लेकर जारी आदेश पत्र की प्रतियों को आग लगा दी। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही चेतावनी दी कि वेतनमान को लेकर जारी आदेश को मान्य नहीं होने दिया जाएगा। दोपहर के समय साझा मोर्चा के राज्य कमेटी के सदस्य भी धरने में शामिल हुए, उन्होंने धरनारत कर्मियों में जोश भरा और साथ देते हुए धरना जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को सरकारी अवकाश के चलते विभाग के अधिकतर विभाग और कार्यक्रम बंद रहे, मगर एंबुलेंस और इमरजेंसी सुविधा पहले की भांति जारी रही, मगर एनएचएम कर्मियों ने ईएमटी के बगैर चल रही एंबुलेंस सुविधा देने पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि विभाग बगैर ईएमटी के एंबुलेंस चलाकर मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ईएमटी के बिना जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस में मरीज को कोई दवा, ऑक्सीजन और अन्य किसी तरह की मदद नहीं मिलेगी। इस स्थिति में मरीज की जान भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जिले में विभाग के पास 32 एंबुलेंस हैं और 40 ईएमटी तैनात है। यह सब ईएमटी एनएचएम के तहत कार्यरत है और सभी हड़ताल में शामिल है। इसके अलावा एनएचम के कई एंबुलेंस चालक भी धरने में सहयोग कर रहे हैं। हालांकि विभाग हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत कर्मियों के सहारे एंबुलेंस सेवा को बहाल किए हुए है। पहले दिन एंबुलेंस विभाग के कर्मी धरने में शामिल नहीं हुए थे, मगर बाद में उन्होंने हड़ताल में जाने का निर्णय लिया था।



आदेश पत्र की फूंकीं प्रतियां : डॉ. सुरेश शर्मा
डाॅ. सुरेश शर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले सरकार ने एसीएस फाइनेंस में एनएचएम कर्मियों का वेतन निर्धारित करने के लिए पत्र जारी किया था, जिसके अनुसार उनको महंगाई भत्ते के साथ कोई भत्ता नहीं दिए जाने का फैसला सरकार ने लिया था। यह साल 2017 के सेवा नियमों पर कुठाराघात है। विरोध के चलते उनका दो माह का वेतन रुका हुआ था। अब सरकार ने पत्र जारी कर आदेश दिए कि महंगाई भत्ता खत्म होने पर ही एनएचएम कर्मियों का अगला वेतन जारी किया जाएगा। सभी कर्मी इसका विरोध कर रहे हैं। इस विरोध स्वरूप ही कर्मियों ने आदेश पत्र की प्रतियां फूंकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed