फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NHM is to restore dismissed workers: union, Kurukshetra

बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों को किया जाए बहाल : संघ

Sat, 05 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Sat, 05 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
NHM is to restore dismissed workers: union, Kurukshetra
बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों को किया जाए बहाल : संघ - फोटो : Amar Ujala
 अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ सड़कों पर उतर आया और जमकर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने जिला सचिवालय में रोष जाहिर करने के उपरांत सीटीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। इससे पूर्व सुबह ही संघ के आह्वान पर भारी संख्या में कर्मचारी सेक्टर 10 के ताज पार्क में एकत्रित हुए, जहां बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ ने सरकार से बर्खास्त एनएचएम कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की। बैठक के अध्यक्ष जिला सचिव नरेश कुमार ने कहा सरकार एक ओर तो हरियाणा स्वर्ण जयंती मना रही है वही दूसरी ओर कर्मचारियों के साथ बर्बरता पूर्वक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों  को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि सरकार ने 150 ट्रेड यूनियन कर्मचारियों पर झूठे मुकदमे दर्ज करना अलोकतांत्रिक है। हम सरकार से मांग करते है कि ट्रेड यूनियन कर्मचारियों के खिलाफ सभी मुकदमे वापस लिए जाये। साथ ही एनएचएम कर्मचारियों को बहाल किया जाए। हेमसा के राज्य कोषाध्यक्ष रणबीर रोहिला और अध्यापक नेता सतबीर नरवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार सातवें वेतन आयोग के नाम पर झूठा प्रचार कर रही है। इस मौके पर ब्लाक प्रधान आनंद सिंह, एएचपीसी नेता जयवीर संधु, कुटिंया नेता रविंद्र तोमर, रावल गुप्ता, पर्यटन विभाग के नेता सुरेश गुढा, रामकुमार, सुनिल रत्न, महेंद्र सिंह, सुखविंद्र सिंह, रामनाथ, कुलविंद्र कौर, फुलकली,बलजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed