{"_id":"69406ec0b14f4874d70fa88d","slug":"newone-global-concludes-its-national-meeting-in-goa-with-a-pledge-to-build-economic-empowerment-and-a-healthy-society-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147018-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आर्थिक सशक्तीकरण और स्वस्थ समाज निर्माण के संकल्प के साथ गोवा में न्यूवन ग्लोबल की राष्ट्रीय बैठक संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आर्थिक सशक्तीकरण और स्वस्थ समाज निर्माण के संकल्प के साथ गोवा में न्यूवन ग्लोबल की राष्ट्रीय बैठक संपन्न
Tue, 16 Dec 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। न्यूवन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीटिंग का आयोजन डब्ल्यूएस रिसोर्ट गोवा में संपन्न हुआ। इस आयोजन में देशभर से 300 से अधिक वरिष्ठ प्रतिनिधियों और सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेरोजगारी जैसे सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सदस्यों को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा। आयोजन में प्रतिभागियों की यात्रा, ठहराव और अन्य व्यवस्थाओं का खर्च कंपनी की ओर से वहन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यूवन ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार गुरतेज सिंह ने कहा कि संगठन का लक्ष्य केवल व्यावसायिक विस्तार तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली, शुद्ध जल, शुद्ध ऑक्सीजन और संतुलित आहार को स्वस्थ समाज की नींव बताया।
प्रदेश से वरिष्ठ सदस्य व को-फाउंडर मेंबर सूरज शर्मा ने संगठन की एकता, दूरदृष्टि और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि न्यूवन ग्लोबल एक आंदोलन है, जो आम व्यक्ति को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।
विज्ञापन
डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि 28 दिसंबर को चंडीगढ़ में राजेंद्र शर्मा और उनके मार्गदर्शन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान सोबन खान, चंडीगढ़ के नेतृत्व में उत्कृष्ट भोजन व्यवस्था रही। कार्यक्रम में संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।