फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Newly elected head of Kuta administered oath to new executive including Dr. Parmesh, General Secretary Dr. Vivek Gaur

कुटा के नवनिर्वाचित प्रधान डा. परमेश, महासचिव डा. विवेक गौड़ सहित नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Newly elected head of Kuta administered oath to new executive including Dr. Parmesh, General Secretary Dr. Vivek Gaur
केयू शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित प्रधान डॉ. परमेश कुमार एवं महासचिव डॉ. विवेक गौड़ सहित नई कार्यकारिणी को शिक्षक क्लब में बुधवार को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर पूर्व कुटा अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. दीपक राय सहित अन्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। कुटा प्रधान परमेश कुमार ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केयू की वित्तीय व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रशासन एवं सरकार के स्तर पर हर तरह के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

7वें वेतन आयोग की गाइडलाइंस जो दो वर्ष से प्रदेश सरकार के पास लंबित हैं, उनको जल्द जारी करवाकर विश्वविद्यालय स्तर पर लागू कराने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही शिक्षकों के 100 प्रतिशत वेतन और पेंशन के लिए सरकार से ग्रांट जारी करवाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रयास किया जाएगा। वहीं 202 वोट लेकर सचिव बने डॉ. विवेक गौड़ ने कहा कि उनके लिए शिक्षक हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी शिक्षकों ने उन्हें सौंपी है, उनका प्रयास रहेगा कि भविष्य में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे। इस मौके पर उप-प्रधान डॉ. दलीप कुमार, सचिव डॉ. विवेक गौड़, सह-सचिव डॉ. हरविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सहित समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed