{"_id":"68e15cc408fd43de7a07eb93","slug":"newly-appointed-chairman-dr-ganesh-dutt-visited-the-grain-market-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-143277-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने किया अनाज मंडी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने किया अनाज मंडी का दौरा
Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
लाडवा। अनाजमंडी में धान खरीद के दौरान आढ़तियों के साथ डॉ. गणेश दत्त। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने शनिवार को अनाज मंडी पहुंच कर किसानों व आढ़तियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे जानकारी ली। अनाज मंडी पहुंचने पर मंडी प्रधान राजीव आर्य ने अपनी टीम के साथ चेयरमैन गणेश दत्त व वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला का फूल स्वागत किया।
चेयरमैन डॉ.गणेश दत्त ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व जनहितैषी सरकार है जो किसानों की आय को दोगुना करने बारे लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो इसके लिए सीएम नायब सैनी ने अधिकारियों को एक अक्तूबर की बजाए 22 सितंबर से धान की खरीद शुरू करने के आदेश दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों को एमएसपी का लाभ मिल सके। फसल का भुगतान भी सीधे किसान के खाते में किया जा रहा है।
किसानों व श्रमिकों के लिए अटल श्रमिक किसान कैंटीन का संचालन भी मंडी लाडवा मे किया जा रहा है, जिसमें किसानों व श्रमिकों को मात्र 10 रुपये मे दोपहर का भोजन करने की सुविधा दी हुई है। वाइस चेयरमैन सुरेंद्र सिंघला के साथ मंडी पहुंचे। सचिव संत कुमार ने बताया कि गत वर्ष 2024 में 1,20,422 एमटी पीआर धान की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा मंडी लाडवा से की गई थी। खरीफ सीजन 2025 के अंतर्गत चार अक्टूबर से अभी तक 421480 क्विंटल मंडी लाडवा में पीआर धान की आवक दर्ज हो चुकी है, जिसमे से सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 367000 क्विंटल खरीदी जा चुकी है। इस खरीद में से 55 प्रतिशत धान का उठान भी हो चुका है। मंडी में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा दी गई है। मार्किट कमेटी लाडवा द्वारा मंडी मूलभूत सुविधा प्रदान की गई है।