फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New Year was celebrated with great enthusiasm at Brahma Kumari Seva Kendra.

Kurukshetra News: ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में उल्लासपूर्वक मनाया गया नव वर्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
New Year was celebrated with great enthusiasm at Brahma Kumari Seva Kendra.
कुरुक्षेत्र। ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में नया साल मनाते हुए। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र में नव वर्ष 2026 के स्वागत के उपलक्ष्य में भव्य और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परमात्म गीत की मधुर ध्वनि के साथ हुआ जिसमें शहर व ग्रामीण अंचल से आए अनेक बहन-भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान केक भी काटा गया।
विज्ञापन

सेवा केंद्र प्रभारी और राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने सभी का स्वागत करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नव वर्ष नई आशाओं और नए संकल्पों का प्रतीक है। हम सभी के साथ सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा का साथ है। इसलिए मन, कर्म और वचन से स्वयं को श्रेष्ठ बनाना ही सच्चा नव वर्ष संकल्प होना चाहिए। उन्होंने पुरानी नकारात्मक बातों को त्याग कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बीके सिमरन ने गीत के माध्यम से परमात्मा से जुड़े होने का भावपूर्ण अनुभव साझा किया। बीके प्रियंका और गौरव की ओर से प्रस्तुत प्रेरणादायक लघु अभिनय में यह दर्शाया गया कि बीते वर्ष की कमियों से सीख लेकर नए वर्ष में लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

निशा, ममता दुआ, रिद्धि, सिया, पार्थ और राजकुमार की लघु नाटिका ने सहयोग, संतोष और सामंजस्य का महत्व बताया। नन्ही बालिका वसुधा की नृत्य प्रस्तुति ने निश्चिंत और आनंदमय जीवन जीने का सुंदर संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव यू जिंदगी गीत पर गोरी और रिद्धि के साथ सभी उपस्थितजन आनंदपूर्वक झूम उठे जिससे वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य बहन-भाइयों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन पर सरोज बहन ने सभी को नव वर्ष की ईश्वरीय सौगात प्रदान कर मुंह मीठा कराया और सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed