फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New station incharge of Babain police station takes charge

Kurukshetra News: बाबैन थाने के नए थाना प्रभारी ने संभाला कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
New station incharge of Babain police station takes charge
बाबैन।  थाना प्रभारी प्रतीक अग्रवाल  का स्वागत करते  सरपंच संजीव सिंगला व अन्य। संवाद
बाबैन। प्रतीक अग्रवाल ने बाबैन थाने के नए थाना प्रभारी के तौर पर कार्यभार संभाला लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने जनता से बच्चों में बढ़ते नशे व अपराध को रोकने व ट्रैफिक नियमों की पालना करने को लेकर अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ अभियान और ट्रैफिक नियमों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। प्रतीक अग्रवाल भाप्रसे टै्रनी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वयं नशे व अपराध से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इससे बचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। हम सभी को मिलकर इसे रोकना होगा। उन्होंने क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन के साथ साथ ट्रैफिक नियमों की पालन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों खासकर युवा वर्ग से कहा कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें और तेज गति व लापरवाही से वाहन न चलाएं। प्रतीक अग्रवाल ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उन्हें यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि का पता चले तो वे उसकी सूचना तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबंध है। इस मौके पर बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्ड़ी, भाजपा मंडल बाबैन के पूर्व प्रधान जसविंदर जस्सी, जितेन्द्र गर्ग, रघुबीर कसीथल, थाना स्टाफ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed