फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New hitch in sanitation workers' strike in Kurukshetra

हरियाणा: सफाई कर्मियों की हड़ताल में फंसा नया पेंच, ठेकेदारों ने पुराने कर्मियों को काम पर लेने से किया इंकार

Sat, 12 Sep 2026 11:47 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 12 Sep 2026 11:47 AM IST
सार

कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन द्वारा सफाई कार्य कराए जाने के प्रयास किए गए थे, जिनके चलते ही ठेकेदारों ने नए कर्मी भी सफाई व टिप्परों के संचालन के लिए रख लिए थे।

विज्ञापन
New hitch in sanitation workers' strike in Kurukshetra
सफाईकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

भले ही प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है, लेकिन कुरुक्षेत्र में नया पेंच आ गया है। जिसके चलते कर्मचारी फिर हड़ताल पर उतर आए हैं। सफाई कार्य व टिप्परों पर संबंधित ठेकेदारों ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को वापस लेने से इंकार कर दिया है, जिसके चलते कर्मचारियों ने न केवल डीएमसी कार्यालय पर सुबह छह बजे से ही धरना शुरू किया हुआ है बल्कि जमकर रोष भी जताया जा रहा है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन द्वारा सफाई कार्य कराए जाने के प्रयास किए गए थे, जिनके चलते ही ठेकेदारों ने नए कर्मी भी सफाई व टिप्परों के संचालन के लिए रख लिए थे। अब हड़ताल खत्म होने पर आज शनिवार सुबह छह बजे जैसे ही कर्मचारी काम पर लौटे तो वहां उन्हें काम से इंकार कर दिया गया। यहां तक कि टिप्पर चालकों-सहायकों को चाबी नहीं दी गई। ऐसे में कुछ देर बाद ही सैंकड़ों कर्मचारी जमा हो गए तो डीएमसी कार्यालय पर धरना भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन




फिलहाल न टिप्पर चल पाए हैं और न ही शहर में सफाई कार्य शुरू हो पाया है। विवाद के बीच कर्मचारी धरना देकर कड़ा रोष जाहिर कर रहे हैं। थानेसर इकाई प्रधान सुनील लोहाट व सर्वकर्मचारी संघ के नेता ओमप्रकाश ने कहा कि पहले के कर्मचारियों को फिर से काम पर नहीं लिया गया तो फिर से कड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed