फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New District President Announced Today

Kurukshetra News: नए जिलाध्यक्ष की घोषणा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
New District President Announced Today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सोमवार को अपना नया जिलाध्यक्ष घोषित करेगी। जिलाध्यक्ष बनने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ मची है और रविवार को पार्टी कार्यालय में तांता लगा रहा। 51 कार्यकर्ताओं ने आवेदन किए हैं, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल है।
छंटनी के बाद 48 कार्यकर्ताओं का नाम सूची में रहा है, जिन पर अब पार्टी कौर कमेटी मंथन करेगी। इसके बाद सोमवार को नए जिलाध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता बनी हुई है तो वहीं नए जिलाध्यक्ष के लिए कार्यकर्ता अपने स्तर पर अलग-अलग नामों पर चर्चा भी करते रहे। वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील राणा व पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन लिए गए जबकि पार्टी के चुनाव अधिकारी पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को वे सूची व आवेदन लेकर रवाना हुए। आवेदनकर्ताओं में चार महिलाएं भी शामिल है। यही नहीं पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुके कार्यकर्ता भी इस दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि जिलाध्यक्ष के लिए किसकी लाटरी लगेगी।
तीन साल में बदले जा चुके तीन जिलाध्यक्ष : बता दें कि पार्टी ने जिलाध्यक्ष के लिए तीन साल का कार्यकाल तय किया हुआ है लेकिन कुरुक्षेत्र में पिछले पूरे टर्म के दौरान तीन जिलाध्यक्ष बदले जा चुके हैं। इनमें जून 2020 में राजकुमार सैनी जिलाध्यक्ष बनाए गए थे तो करीब दो साल बाद ही रवि बतान को उनकी जगह जिलाध्यक्ष बना दिया गया।
उन्हें करीब एक साल ही हुआ था कि करीब छह माह पहले सुशील राणा को यह जिम्मेदारी दे दी गई थी। उधर, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुशील राणा व चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर का कहना है कि कोई भी कार्यकर्ता दो बार जिलाध्यक्ष बन सकता है। एक बार बनने के बाद दोबारा भी आवेदन कर सकता है।

धर्मवीर मिर्जापुर के नाम रहा सबसे ज्यादा कार्यकाल : हरियाण पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर भी पार्टी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। यहां तक कि सबसे ज्यादा समय तक जिलाध्यक्ष रहने का उनके नाम ही रिकार्ड है। वे दिसंबर 2015 से वर्ष 2020 तक जिलाध्यक्ष रहे। हालांकि जिलाध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल के लिए तय किया हुआ है लेकिन पार्टी की चलती रही गतिविधियों व चुनाव के चलते वे करीब पांच साल तक जिलाध्यक्ष बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed