फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   New crushing season of Shahabad Sugar Mill will start in the month of November, will set new records

Kurukshetra News: नवंबर माह में शुरू होगा शाहाबाद शुगर मिल का नया पेराई सत्र, स्थापित करेगा नए कीर्तिमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
New crushing season of Shahabad Sugar Mill will start in the month of November, will set new records
शाहाबाद। शुगर मिल के  बोर्ड ऑफ डारेक्टर की बैठक में शामिल अ​धिकारी।
शाहाबाद। शाहबाद शुगर मिल का चीनी उत्पादन एथनॉल और रिकवरी के लिए पूरे देश में अपनी एक पहचान है। इस शुगर मिल की इस पहचान को बनाने के लिए किसानों, कर्मचारियों, अधिकारियों का अहम योगदान है। आने वाले पेराई सत्र में शाहाबाद शुगर मिल निश्चित ही नए कीर्तिमान स्थापित करेगी, लेकिन इसके लिए सभी को मिलकर मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वाह करना होगा। यह कहना है मिल के चेयरमैन एवं उपायुक्त सुशील सारवान का।
विज्ञापन


वे मंगलवार को मिल सभागार में दि शाहबाद सहकारी चीनी मिल के निदेशक मंडल की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उपायुक्त सुशील सारवान ने मिल की प्रगति से संबंधित फीडबैक रिपोर्ट ली है। हाउस की बैठक में नवंबर माह में शुरू होने वाले पिराई सत्र से पहले शुगर मिल की रिपेयर और मैनेटेंस को लेकर रखे गए 34 एजेंडा आइटम और एक अतिरिक्त एजेंडा आइटम पर विस्तार से चर्चा की तथा उपायुक्त सुशील सारवान ने बोर्ड के सदस्यों की सहमति से अधिकतर एजेंडा आइटम पर स्वीकृति प्रदान की और कुछ एजेंडा आइटम पर ओर गहनता से विचार-विमर्श करने का सुझाव भी दिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि मिल का पेराई सत्र नवंबर माह में शुरू होने जा रहा है। इस सत्र से पहले शुगर मिल की मशीनरी को पूर्णत: अप टू डेट करना है और जहां कहीं भी कोई कमी है उस कमी को दूर करना है। इस मिल के अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करेंगे कि शुगर मिल की रिपेयर और मेंटेनेंस का कार्य निर्धारित समयावधि के अंदर पूरा करेंगे। इसके साथ रिपेयर और मेनेटेंस कार्य की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखेंगे। इस मामले में कोई भी अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक विरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है और योजनाओं को अमलीजामा पहना रही है। इतना ही नहीं शाहाबाद सहकारी चीनी मिल को अन्य रिकवरी क्षेत्र में तकनीकी दक्षता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 29 पुरस्कार मिल चुके हैं और मिल द्वारा चार बार राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हो चुके है। यह मिल पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी नए कीर्तिमान के साथ नए आयाम स्थापित करेगी। इस मिल के सभी अधिकारी, कर्मचारी, किसान, मजदूर मिलकर काम करेंगे ताकि यह मिल ओर अधिक तरक्की कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed