{"_id":"6aee3902b7c8bc4f8f08dac5","slug":"network-involved-in-procuring-and-supplying-cannabis-unearthed-three-arrested-including-a-woman-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163798-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गांजा मंगवाने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, महिला सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गांजा मंगवाने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, महिला सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सोरगीर बस्ती में गांजा रखने, मंगवाने और सप्लाई करने के नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला सरोज के कब्जे से 249 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोरगीर बस्ती, इंद्रा कॉलोनी निवासी सरोज, बिहार के समस्तीपुर जिले के दर्शन सराय निवासी टोसन और यशपाल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 4 नवंबर को सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम गोल बैंक चौक के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक महिला वापस मुड़ने लगी। महिला मुख्य सिपाही की मदद से उसे काबू कर तलाशी ली गई तो 249 ग्राम गांजा मिला। जांच में सामने आया कि टोसन ने गांजा मंगवाया था, जबकि यशपाल इसकी सप्लाई करता था। पुलिस ने पांच नवंबर को पहले टोसन और फिर यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। टोसन फिलहाल सरकारी अस्पताल के पास झुग्गियों में रह रहा था।
पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, देशी पिस्टल और कारतूस बरामद
लाडवा। बदरपुर नहर के पास पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यमुनानगर जिले के दामला (किशनपुरा) निवासी आयुष के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 5 नवंबर को सीआईए-2 की टीम गश्त के दौरान लाडवा पहुंची थी। बदरपुर नहर के पास एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और नहर के रास्ते भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राइस मिलों में पहुंची पुलिस की नशामुक्ति मुहिम, मजदूरों को किया जागरूक
कुरुक्षेत्र। धान सीजन के बीच जिला पुलिस की नशामुक्ति टीम ने मसाना, खानपुर जट्टान और शरीफगढ़ की राइस मिलों में जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने मजदूरों, महिलाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया। युवाओं को नशे से दूर रहकर पढ़ाई, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने बताया कि नशे की लत से स्वास्थ्य के साथ परिवार और सामाजिक जीवन भी प्रभावित होता है। लोगों से नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सेक्टर-17 में जुआ खेलते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। सेक्टर-17 में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव डोडाखेड़ी निवासी गोकुल के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 5 नवंबर को सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम सेक्टर-17 में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए गोकुल को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1200 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में अदालत के निर्देश पर उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।