{"_id":"653acc4bbfb9d844d908c024","slug":"netaji-subhash-chandra-bose-youth-foundation-honored-31-talented-students-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-7593-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेता जी सुभाष चंद्र बोस यूथ फाउंडेशन ने 31 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेता जी सुभाष चंद्र बोस यूथ फाउंडेशन ने 31 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
शाहाबाद।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांव सम्भालखी में नेता जी सुभाष चंद्र बोस यूथ फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह करवाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के संरक्षक सुभाष कलसाना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके की, जबकि विकास त्यागी और जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका निभाई। फाउंडेशन के महासचिव गौरव सैनी, दीपक कलसाना और अंकुश ने विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनजिंदर सिंह और अंशुल गुप्ता ने की और मंच संचालन पुष्पेंद्र अत्री ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सुभाष कलसाना ने बताया कि फाउंडेशन निरंतर शाहाबाद के शिक्षण संस्थानों में जाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रहा है तथा विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है और साथ ही युवाओं को नशा-मुक्त पर्यावरण-युक्त शिक्षित शाहाबाद मुहिम को लेकर जागृत किया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से शाहाबाद के विकास हेतु नशा-मुक्त पर्यावरण -युक्त शिक्षित अभियान से जुड़नें का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशील कुमार, गामा सिंह, देसराज, राजबीर सिंह उपस्थित थे।