फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Nepali girl died while transplanting paddy

Kurukshetra News: धान की रोपाई कर रही नेपाली युवती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nepali girl died while transplanting paddy
बाबैन। थाना क्षेत्र के खेतों में शनिवार को धान की रोपाई कर रही एक नेपाली युवती की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान नेपाल की रहने वाली अंजली के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से बाबैन क्षेत्र में धान रोपाई व मजदूरी का कार्य अपने परिवार के साथ कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने बताया कि वह धान की रोपाई कर थे और दोपहर को खाना खाने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे थे, वहीं उनकी बेटी पास में ही बने कमरे में कुछ समय के लिए लेट गई और जब कुछ समय बाद हम सबने दोबारा धान की रोपाई का काम शुरू किया तो अंजली को उल्टी लग गई उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि अंजली का शव नीला पड़ा हुआ था और पोस्टमार्टम जांच में पहली दृश्यता में सामने आया है कि अंजली ने कोई जहरीला पदार्थ निगला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी मौत के सटीक कारणों का पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं बाबैन थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले में धारा 174 की कार्रवाई की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, अगर उसमें कुछ सामने आता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed