फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neither wheat arrived nor procurement agencies, grain markets remained empty

Kurukshetra News: न गेहूं पहुंची, न ही खरीद एजेंसियां, खाली रहीं अनाज मंडियां

Tue, 02 Apr 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 02 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Neither wheat arrived nor procurement agencies, grain markets remained empty
कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद/लाडवा। गेहूं खरीद के लिए सोमवार सीजन का पहला दिन था। इस दिन न अनाजमंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं पहुंची और न ही खरीद एजेंसियां। इससे अनाजमंडियां सुनसान पड़ी रही। गेहूं की आवक न होने के पीछे पिछले कई दिनों से मौसम में चल रहे बदलाव को माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अगले एक सप्ताह तक गेहूं कटाई शुरू नहीं होगी।
विज्ञापन

हालांकि खरीद के पहले दिन भी प्रशासनिक तौर पर तैयारियां ढीली दिखाई दीं, लेकिन आढ़तियों ने सुबह ही अपने प्रतिष्ठान पर बही खातों की पूजा अर्चना की। आढ़तियों ने खरीद शुरू होने के पहले दिन से ही हड़ताल पर भी उतर आए। बड़ी संख्या में आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालयों पर मांगों के लिए धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। उधर अनाजमंडी के पूर्व प्रधान दौलत राम बंसल ने बताया कि सीजन की शुरूआत बही खातों की पूजा अर्चना के साथ की जाती है। पहले दिन सभी आढ़तियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान पर बही खातों का पूजन किया।
विज्ञापन


मौसम ठंडा होने से गेहूं पकने में लग रहा अधिक समय

किसान बलदेव शर्मा, कृष्ण कुमार, जगदीश आदि ने बताया कि मौसम में ठंडक बनी रहने के चलते अभी गेहूं की फसल पक कर तैयार नहीं हुई है। गेहूं में नमी की मात्रा अधिक है। जिसके चलते इस समय फसल की कटाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल अपना चक्र पूरा कर अब पकने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
नहीं हुई आवक, खरीद की तैयारी पूरी : सैनी
जिला भर में गेहूं खरीद को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन मौसम के प्रभाव के चलते कहीं पर भी आवक नहीं हुई। उम्मीद है कि एक हप्ते तक आवक शुरू होगी। उधर थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह का कहना है कि इस बार करीब तीन एकड़ एरिया की फड़ बढ़ाई गई है, जिसका निर्माण कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। खरीद एजेंसियां भी जल्द तय हो जाएंगी।

सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी


फोटो 6
पांच अप्रैल तक जारी रहेगा आंदोलन, फिर अगला कदम
थानेसर अनाजमंडी के आढ़ती प्रधान माया राम की अध्यक्षता में सुबह ही मार्केट कमेटी पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पांच अप्रैल तक ये धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो प्रदेश स्तर पर बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। इस मौके पर जिला उपप्रधान जगतार काजल, थानेसर मंडी उपप्रधान बनी सिंह ढुल, मूलखराज अनेजा, हंसराज, महासचिव हरविंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष राजबीर, ओमप्रकाश, सौरभ गर्ग, विलायती राम, सूबे सिंह व विशेष गर्ग मौजूद रहे। वहीं इस्माईलाबाद में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विनोद कंसल की अध्यक्षता में अनाज मंडी के सभी आढ़तियों ने कामकाज बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय में रोष जताया। विनोद कंसल ने बताया कि सरकार आढ़तियों के व्यापार को खत्म करने पर तुली हुई है, जिससे आढ़ती सडक़ों पर आने को मजबूर हैं। कंसल ने कहा कि प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने आश्वासन दिया था कि आढ़तियों की आढ़त ढई से बढ़ाकर तीन प्रतिशत कर दी जाएगी, लेकिन सरकार ने आढ़त बढ़ाने की बजाए उनकी आढ़त ढ़ाई प्रतिशत से घटा कर 45 रुपये 88 पैसे प्रति क्विंटल फिक्स कर दी है जोकि आढ़तियों के साथ न्याय संगत नहीं है। इस मौके पर प्रधान विनोद कंसल, सचिव पुनीत बंसल, महिंद्र दानीपुर, गुरविंद्र प्रधान ठोल मंडी, दिनेश कंसल प्रधान झांसा मंडी, पुरुषोत्तम कंसल, रूपेश गांधी, राजू कौशल, मुकेश बबली, कुलदीपक कौशल, दिनेश कुमार, पूर्व सचिव बलदेव शर्मा जलबेहडा, महिंद्र, नरेश शर्मा, लक्की अनेजा, बलजीत सिंह, राहुल, टिंकू, वेदप्रकाश गोयल, देवराज, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed