फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Neeraj entered the India Book of Records by jumping rope 199 times in a minute

नीरज ने 1 मिनट में 199 बार रस्सी कूदकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Neeraj entered the India Book of Records by jumping rope 199 times in a minute
कुरुक्षेत्र। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट के साथ खिलाडी नीरज। - फोटो : Kurukshetra
कहते हैं कि जब मन में कुछ करने की ललक हो तो कोई भी काम असंभव नहीं है बेशक गरीबी, सुविधा का अभाव या फिर कोई और अड़चन ही क्यों न आए। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है कुरुक्षेत्र निवासी नीरज ने।
विज्ञापन

नीरज ने एक मिनट में 199 बार रस्सी कूद कर रिकॉर्ड कायम किया है। इसको लेकर नीरज का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इसके बाद नीरज रस्सी कूद में ही गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए तैयारी कर रहा है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से नीरज के पास गोल्ड मेडल, एक प्रमाण पत्र, आई कार्ड और एक पैन आया है। पलवल वासी नीरज की इस उपलब्धि से परिजनों एवं ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

नीरज के पिता विजय साहू ने बताया कि नीरज ने उससे कहा कि वह कुछ वीडियो बनाना चाहता है, उसे मोबाइल स्टैंड दिलवा दीजिए, लेकिन उसे मना कर दिया कि पहले पढ़ाई करो, बाद में देखेंगे। इसके बाद नीरज ने स्वयं ही एक मोबाइल स्टैंड बना लिया और उस पर मोबाइल लगाकर अपनी वीडियो बनाने लगा। नीरज के द्वारा बनाया गया मोबाइल स्टैंड कारगर सिद्ध हुआ और जो वीडियो रिकॉर्ड के लिए नीरज ने बनाई वह भी इसी स्टैंड पर मोबाइल फोन लगाकर बनाई है। इस स्टैंड को बनाने में नीरज ने बेकार पड़ी सेल्फी स्टिक, बेकार पडे़ टूटे हुए पाइप और रस्सी का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार में ही बना दिया रिकॉर्ड
नीरज ने बताया कि वह स्कूल में खो-खो का खिलाड़ी रहा है। वह रोजाना रस्सी कूदता है। एक दिन उसके मन में विचार आया कि क्यों न इसकी विडियो बनाई जाए। इसके लिए उसने अपनी माता गुड्डी की सहायता ली। पहले अपनी माता को मोबाइल से विडियो बनाना सिखाया और फिर नीरज ने रस्सी कूद की व माता ने उसकी वीडियो बनाई। पहली बार में ही उसने एक मिनट में 199 बार रस्सी कूद कर दी, जोकि रिकॉर्ड बन गया।

नीरज पढ़ाई के साथ साथ करता है नौकरी
नीरज बीए अंतिम वर्ष का छात्र है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण नीरज पढ़ाई के साथ-साथ एक सीएससी सेंटर पर कार्य करता है। बता दें कि नीरज के पिता विजय साहू वॉल पेंट का कार्य करते हैं और माता गुड्डी गृहिणी हैं। ऐसे में बहुत कम संसाधनों के बीच नीरज आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed