फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   NDRF conducted mock drill for disaster prevention

Kurukshetra News: आपदा से बचाव के लिए एनडीआरएफ ने किया मॉक ड्रिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
NDRF conducted mock drill for disaster prevention
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते एनडीआरएफ के जवान। संवाद
कुरुक्षेत्र। भूकंप, आगजनी और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए मॉक ड्रील बहुत जरूरी है। इस मॉक ड्रिल के माध्यम से सभी विभागों को आपदा के समय उनकी जिम्मेवारी के बारे में अभ्यास करने को मिलता है। इसके साथ ही आपदा के समय किन-किन विषयों पर फोकस रखना चाहिए, इसकी भी जानकारी मॉक ड्रील से ही मिल पाती है। यह कहना है एसडीएम कपिल शर्मा का।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को नए लघु सचिवालय के प्रशासनिक ब्लॉक में एनडीआरएफ व प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम में अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एनडीआरएफ के अधिकारी पंकज ने नए लघु सचिवालय के सभागार में भूकंप और आगजनी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव करने के लिए किन-किन विषयों को जहन में रखना है और किन-किन विषयों से भूकंप के दौरान बचना है। इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग, रेडक्रॉस, स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, आगजनी विभाग के साथ-साथ संस्थाओं और आम नागरिकों की जिम्मेवारी के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


एनडीआरएफ के अधिकारी पंकज ने सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और आपदा को लेकर जिला स्तर पर गठित कमेटियों को साथ लेकर भूकंप के आने पर और लघु सचिवालय में आग के लगने के दौरान लोगों को कैसे बचाना है, आगजनी की घटना पर कैसे काबू पाना है, भूकंप के दौरान किन-किन विषयों को जहन में रखकर बचाव करना है, के बारे में मॉक ड्रिल करवाई गई। इस दौरान एम्बुलेेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस, रेडक्रॉस और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को बचाने के लिए प्रयास करने की मॉक ड्रिल भी करवाई गई। इस मॉक ड्रिल को देखने के लिए सचिवालय में आने वाले लोग भी एकत्रित हुए, इस दौरान एनडीआरएफ के अधिकारी पंकज ने आपदा के समय आम नागरिकों की डयूटी पर भी प्रकाश डाला है।

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते एनडीआरएफ के जवान। संवाद

कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में आयोजित मॉक ड्रिल में हिस्सा लेते एनडीआरएफ के जवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed