फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Navratri festival: Devotion to the Mother Goddess overflowed in the holy city, a grand procession was taken out, cheers echoed.

नवरात्र उत्सव : धर्मनगरी में उमड़ी मां की भक्ति, निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Navratri festival: Devotion to the Mother Goddess overflowed in the holy city, a grand procession was taken out, cheers echoed.
कुरुक्षेत्र। श​क्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य
कुरुक्षेत्र। करोड़ों भक्तों की आस्था के प्रतीक झांसा रोड स्थित प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में बुधवार को चैत्र नवरात्रों के उपलक्ष्य में आनंद महोत्सव की शुरुआत भव्य रूप से हुई। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा में हिस्सा लेते हुए माता के जोरदार जयकारे लगाकर शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया। शुभारंभ अवसर पर पूजन करने मुख्य रूप से राज्यपाल प्रो. असीम घोष और पत्नी मित्रा घोष ने दिव्य दरबार में पूजा-अर्चना की तो मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भी ज्योति प्रचंड कार्यक्रम में शामिल होकर मां का पूजन किया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने कंजक रूप में कन्या श्लोका पंडित का चरण वंदन करके हरियाणा की संभवत: सबसे विशाल धार्मिक शोभायात्रा के ज्योति रथ को धर्म-ध्वजा फहराकर रवाना किया। उन्होंने निजी कोष से मंदिर संस्था को पांच लाख देने की घोषणा की। मंदिर से शुरू होकर भव्य शोभायात्रा हजारों कलशधारी महिलाओं, 1100 झंडे व 52 शक्तिपीठों के 52 चांदी त्रिशूल, 101 जय मां छतरी और 11 गोल ध्वज पताका व 11 गदाओं सहित भक्तों ने शोभायात्रा में सेवा की। इसके अलावा 21 ढोल, पाइप बैंड बाजा, मां काली के आठ स्वरूपों को दर्शाते मां भवानी के विभिन्न रथ, सिंदूरी हनुमान, बाहुबली हनुमान, कुल 26 रथों पर भारत माता, श्रीगणेश, हनुमान, नवदुर्गा, लक्ष्मी, महाकाली, सरस्वती, महिषासुर मर्दिनी, राधा कृष्ण, यशोदा कृष्ण, अयोध्या धाम को दर्शाता राम दरबार रथ, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महिला शक्ति को दर्शाती विशेष झांसी की रानी झांकी, हरियाणा पंजाब के विशेष जनता बैंड, हीरा बैंड और लक्ष्मी बैंड इत्यादि आकर्षण का केंद्र बने।
विज्ञापन

ज्योति रथ मंदिर से निकलकर रोटरी चौक, पुराने बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, सेक्टर-17 मार्केट, वालिया बिल्डिंग, पारस सिनेमा, गोल बैंक चौक, न्यू कॉलोनी, अमीन रोड, छठी पातशाही गुरुद्वारा, कच्चा घेर, मोहन सिनेमा, शास्त्री मार्केट, दर्रा खेड़ा, शेख चेहली मकबरे से होते हुए मां भद्रकाली शक्तिपीठ में सायं के समय प्रतिस्थापित हुई। ज्योति रथ पर फल-मिश्री, किशमिश और प्रसाद की सेवा आर्यन शानू ने की। शाम को नीलम, दिनेश कंसल झांसा वाले ने अन्नपूर्णा भंडारा दिया। संध्याकालीन महाआरती एवं ज्योति प्रतिस्थापना में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल एवं मुख्य यजमान जयभगवान शर्मा शामिल हुए। लगभग 50 से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलवा, चने और लस्सी सहित अन्य सादे व्यंजनों के साथ सेवा की गई। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि श्रीदेवीकूप भद्रकाली मंदिर में बुधवार से दो अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रि आनंद महोत्सव के तहत पहले दिन की शुरुआत प्रातः कालीन मंगला आरती मुख्य पुजारिन शिमला देवी की ओर से की गई। दीपक बहल मुख्य यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। प्रातः आठ बजे सुनील शर्मा ने कलश पूजन किया। प्रातः नौ बजे नरेंद्र वालिया ने गणेश द्वार पर और 108 फीट ऊंचे विशेष स्वर्णिम रंग से रंगित गुंबद पर ध्वजारोहण किया। अन्नपूर्णा भंडारा प्रातः 10 बजे डॉ. पवन दीवान, दोपहर 12 बजे लाला राम सिंगला ने दिया।
दोपहर 12 बजे दिनेश गोयल ने ज्योति पूजन किया और हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल कौशिक (बडौली) की ओर से मंदिर गर्भगृह से मां भद्रकाली जी की पीतल की प्रतिमा उत्सव श्री विग्रह को पालकी में स्थापित कर शक्तिपीठ की परिक्रमा की गई और रथ पर स्थापित कर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। शंखनाद के बीच घड़ोल एवं घंटा नाद किया गया। अतिथि सेवकों ने मां सती का चांदी चरण पूजन करके उन्होंने हल्दी, चंदन, दूध, दही, मक्खन, गंगाजल, शहद, कुमकुम, गुलाबजल और पुष्प दान किया। तिरंगा रूपी गुब्बारों के गुच्छे आसमान में छोड़े गए। भजन संध्या में मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी पहुंचे। इस अवसर पर अध्यक्ष नरेंद्र वालिया, उपाध्यक्ष डॉ. एमके मौद्गिल, देवेंद्र हाबड़ी, सुनील वर्मा, प्रो. हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, मीना जोशी, डॉ. संजय शर्मा, स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, डॉ. अन्नु पॉल शर्मा, निकुंज शर्मा, संजीव मित्तल, रामपाल लाठर, सुनील शर्मा, आशीष दीक्षित, ऋषि तोमर, कृष्ण माटा, जीवन और हाकम चौधरी सहित बड़ी संख्या में सेवक मौजूद रहे।

राज्यपाल और प्रदेशाध्यक्ष ने की व्यवस्था के लिए सेवक टीम की सराहना
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं और संपूर्ण हरियाणा की उन्नति की मनोकामना करते हैं। उन्होंने 52 शक्तिपीठों के दर्शन करने का संकल्प लिया हुआ है। ऐसी व्यवस्था के लिए टीम शक्तिपीठ बधाई की पात्र है। यात्रा का प्रकाश हरियाणा ही नहीं, पूरे भारत को नई ऊर्जा देगा। भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करेगा और यात्रा के दर्शन मात्र से सभी का कल्याण होगा। राज्यपाल प्रो असीम घोष कहा कि सिर्फ हरियाणा वासियों ही नहीं, बल्कि सभी भारतवासियों की तरफ से उन्होंने मां भद्रकाली के शक्तिपीठ में दर्शन किए हैं। मां भद्रकाली की यात्रा देख ऐसा लगा जैसे साक्षात मां काली पूर्ण रूप में विराजमान है। यात्रा की बेहतरीन व्यवस्था को भी सराहा गया।

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

कुरुक्षेत्र। शक्तिपीठ में मां भद्रकाली की आराधना करते राज्यपाल प्रो असीम घोष, भाजपा प्रदेशाध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed