फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Naturopathy is a complete and scientific system of medicine: Prof. Dhiman

प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति है पूर्ण और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति : प्रो. धीमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Naturopathy is a complete and scientific system of medicine: Prof. Dhiman
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान कुलपति, कुलसचिव सहित अन्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में आठवां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस सोमवार को मनाया गया। इसमें सूर्य चिकित्सा कैंप आयोजित किया गया। इसमें रोगियों को सूर्य चिकित्सा का लाभ प्रदान किया गया और उन्हें मिट्टी चिकित्सा एवं अन्य प्रकृति-आधारित उपचारों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति एक पूर्ण और वैज्ञानिक चिकित्सा पद्धति है जिसमें पंचमहाभूतों- पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के माध्यम से उपचार किया जाता है। शिविर में लगभग 50 से अधिक रोगियों को प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से उपचार एवं जागरूकता प्रदान की गई।
विज्ञापन



प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. चक्रपाणि आर्य ने बताया कि पिछले दो वर्षों से केंद्र में निरंतर रोगियों को नैचुरोपैथी आधारित उपचार दिया जा रहा है। रोजाना 30 से 40 मरीज चिकित्सा केंद्र में पहुंच रहे हैं। केंद्र में सूर्य चिकित्सा, मिट्टी चिकित्सा, उपवास चिकित्सा, वैज्ञानिक मालिश, भाप स्नान, जलनेति, सूत्रनेति, एक्यूप्रेशर सहित कई प्राकृतिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान एवं चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजा सिंगला, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेहा लांबा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान कुलपति, कुलसचिव सहित अन्य। स्वयं

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के दौरान कुलपति, कुलसचिव सहित अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed