फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National Vedic Scholar Award to Dr. Ramchandra, Kurukshetra

डॉ. रामचंद्र को राष्ट्रीय वैदिक विद्वान पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
National Vedic Scholar Award to Dr. Ramchandra, Kurukshetra
डॉ. रामचंद्र को पुरस्कृत करते पद्मश्री प्रोफेसर हरमोहिंदर सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र को राष्ट्रीय वैदिक विद्वान के रूप में सम्मानित किया गया है। डीएवी कॉलेज की प्रबंधकर्त्री समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा की ओर से हिमाचल मंडी में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में वैदिक सिद्धांतों व मूल्यों के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।
डॉ. रामचंद्र ने बताया कि महात्मा हंसराज जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रबंधकर्त्री समिति के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी ने प्रशस्ति पत्र, शॉल और 31 हजार की धनराशि सम्मान स्वरूप भेंट की है। इस अवसर पर केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. हरमोहिंदर सिंह बेदी एवं जस्टिस प्रीतम पाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि डॉ. रामचंद्र के वेद, व्याकरण, दर्शन, उपनिषद, मनुस्मृति एवं ब्राह्मण ग्रंथों पर 30 से ज्यादा शोध पत्र राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। संस्कृत व्याकरण पर प्रकाशित उनके ग्रंथों ने बड़ी ख्याति प्राप्त की है। डॉ. रामचंद्र को मिली इस उपलब्धि के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. संजीव गुप्ता, प्रो. राजेंद्र विद्यालंकार, प्रो. परमेश कुमार, डॉ. महासिंह पूनिया, प्रो. अश्विनी कुश, प्रो. अनीता दुआ, डॉ. दीपक राय, डॉ. वीरेंद्र पाल और डॉ. सतीश कुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed