फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   National Deworming Day was celebrated in Geeta Vidyalaya

Kurukshetra News: गीता विद्यालय में मनाया गया नेशनल डिवार्मिंग दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
National Deworming Day was celebrated in Geeta Vidyalaya
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नेशनल डी वार्मिंग डे कार्यक्रम किया गया। इसमें 780 विद्यार्थियों को परजीवी कीड़े के उपचार के लिए एल्बेंडाजाल की टेबलेट खिलाई गई। प्राचार्य अनिल कुमार ने कहा कि एनीमिया की कमी से बचने के लिए इस दवाई का उपयोग अत्यधिक महत्वपूर्ण है जो शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इससे विद्यार्थी के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थी के स्वास्थ्य के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल डी वार्मिंग डे (एनडीडी) का अवलोकन अनिवार्य किया है। नेशनल डिवर्मिंग दिवस का उद्देश्य मृदा संचारित हेलमनय (एसटीएच) को नियंत्रित करना है। इसके एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों में एनीमिया को कम करना है। आंतों के परजीवी कीड़े के उपचार के लिए (एनडीडी) विश्व में सबसे बड़े सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियान के रूप में उभरा है। इसका आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed