{"_id":"64ad2dc7936f388f2605d42a","slug":"narwana-branch-canal-broken-in-kurukshetra-thousands-of-acres-of-area-submerged-possibility-of-flood-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नरवाना ब्रांच नहर टूटी, हजारों एकड़ एरिया जलमग्न, बाढ़ की आशंका बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: नरवाना ब्रांच नहर टूटी, हजारों एकड़ एरिया जलमग्न, बाढ़ की आशंका बनी
Tue, 11 Jul 2023 03:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 11 Jul 2023 03:54 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र के गांव गनाहेड़ा नरकटारी ज्योतिसर के अलावा कुरुक्षेत्र की शांति नगर दीदार नगर आजाद नगर कल्याण नगर सहित आसपास के अन्य कालोनियों में भी बाढ़ की आशंका बन गई है। भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
राहत व बचाव कार्य जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुरुक्षेत्र के गांव ठोल के पास नरवाना ब्रांच नहर टूट गई है। जिससे आसपास का हजारों एकड़ एरिया जलमग्न हो गया। वहीं, मारकंडा नदी भी गांव नैंसी के पास टूट गई है। जिससे आस-पास के गांव में बड़ा खतरा बन गया है। इसके साथ गांव जोगना खेड़ा के पास एक ड्रेन भी टूट गई है और करीब 50 फीट पानी भर गया है।
विज्ञापन
भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ा
गांव गनाहेड़ा नरकटारी ज्योतिसर के अलावा कुरुक्षेत्र की शांति नगर दीदार नगर आजाद नगर कल्याण नगर सहित आसपास के अन्य कालोनियों में भी बाढ़ की आशंका बन गई है। भाखड़ा नहर व एसवाईएल में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। डीसी शांतनु शर्मा लगातार सभी क्षेत्रों का मुआयना कर रहे हैं। मदद के लिए अधिकारियों की टीमों को फिल्ड में उताया है।
विज्ञापन