{"_id":"6644e76b739e73396202518c","slug":"narnaund-mla-dada-gautam-attacks-aap-says-kejriwal-cheated-everyone-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Politics: नारनौंद से MLA दादा गौतम का आप पर हमला, कहा- केजरीवाल ने हर किसी के साथ किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Politics: नारनौंद से MLA दादा गौतम का आप पर हमला, कहा- केजरीवाल ने हर किसी के साथ किया धोखा
Wed, 15 May 2024 10:18 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपली (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 15 May 2024 10:18 PM IST
सार
जजपा विधायक दादा रामकुमार गौतम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मजबूरी में भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा बनाया था। पंजाब में दूसरा कोई चेहरा उनके पास नहीं था, जिसे मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों के बीच उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार कर पाएगी, यह वे समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन कैसे होगा यह भाजपा नेता ही जानते हैं।
विज्ञापन
जजपा विधायक दादा रामकुमार गौतम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी को भी वोट दें, लेकिन अरविंद केजरीवाल को वोट नहीं देनी चाहिए। जिसने भी साथ दिया, केजरीवाल ने उसे ही धोखा दिया। प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे से लेकर प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, योगेंद्र यादव, आशुतोष, नवीन जयहिंद सहित अनेक लोग हैं, जिनके साथ धोखा किया गया। ये आरोप जजपा विधायक दादा रामकुमार गौतम ने लगाए। वे बुधवार को पिपली में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दो सांसद बनाए, लेकिन जिन्होंने साथ में संघर्ष किया उनको मौका नहीं दिया। सीटें बेचे जाने तक के आरोप लगे हैं। दादा गौतम ने आरोप लगाए कि केजरीवाल ने देश के साथ भी धोखा किया है। नागरिकता कानून, एनआरसी तक का उन्होंने विरोध किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को मजबूरी में भगवंत मान को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा बनाया था।
विज्ञापन
पंजाब में दूसरा कोई चेहरा उनके पास नहीं था, जिसे मुख्यमंत्री के तौर पर लोगों के बीच उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार कर पाएगी, यह वे समझ नहीं पा रहे हैं, लेकिन कैसे होगा यह भाजपा नेता ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से दूर है। उन्होंने कहा कि जो लोग चौटाला परिवार में आस्था रखते हैं उन्हें अभय चौटाला की जरूर मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
दादा गौतम ने कहा कि यह बदकिस्मती है कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए ऐसा कानून बना दिया कि कोई भी पार्टी बना लें। जजपा के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे कुछ और सोच कर दुष्यंत के पास आए थे, लेकिन उन्हें पता चला कि वे तो मालामाल होने आए हैं। ऐसे में उन्होंने उनसे दूरी बना ली थी। अभी उनका सिर्फ कानूनी तौर पर ही उनका दुष्यंत व जजपा के साथ संबंध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को वर्तमान हालात में किसी प्रकार का खतरा नहीं है।