फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Napa Pradhan informed about the threat to his life from his own employees and appealed for security

Kurukshetra News: नपा प्रधान ने अपने ही कर्मचारियों से बताया जान का खतरा, लगाई सुरक्षा की गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Napa Pradhan informed about the threat to his life from his own employees and appealed for security
कुरुक्षेत्र/लाडवा। नगर पालिका लाडवा प्रधान साक्षी खुराना ने अपने ही कर्मचारियों पर दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं नपा प्रधान ने अपने व अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

उन्होंने पत्रकारवार्ता करते हुए बताया कि नगर पालिका में एनडीसी के नाम पर बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है, जिसमें नपा कर्मचारियों की मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने इन कर्मचारियों के खिलाफ नगर परिषद, उपायुक्त व विजिलेंस को लिखित में शिकायत दी है, जिस कारण यह कर्मचारी उससे द्वेष भाव रखते हैं और शिकायत उठाने का लगातार दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है, जिससे उसके परिवार को लगातार जान का खतरा बना हुआ है। पिछले कई दिन से उसका परिवार डर के साए में है। उन्होंने प्रशासन से तहसील में हो रही रजिस्ट्री तथा नपा द्वारा जारी की गई एनडीसी से उनके खसरा संख्या का मिलान करने का आग्रह किया, ताकि पूरा मामला सामने आ सके। उन्होंने प्रशासन से इन दबंग कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा उनके व उनके परिवार की सुरक्षा करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed