फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Namo Yuva Run is a symbol of energy, enthusiasm and nation building: Nayab Saini

नमो युवा रन ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक : नायब सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Namo Yuva Run is a symbol of energy, enthusiasm and nation building: Nayab Saini
कुरुक्षेत्र। नमो युवा रन में दौड़ लगाते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में रविवार को युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन के तत्वावधान में नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नमो युवा रन युवा शक्ति की ऊर्जा, जोश और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। इस रन की पहल युवाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह महज पांच किलोमीटर की रन नहीं बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है जो हर युवा के मन में समर्पण, धैर्य और मेहनत की भावना को जगाएगी।
विज्ञापन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने युवाओं को झंडी दिखाकर रन के लिए रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने युवाओं पर पुष्प वर्षा की और स्वयं भी मैराथन में युवाओं के साथ दौड़ते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति है। सरकार ने युवाओं की योग्यता का सम्मान करते हुए एक लाख 80 हजार युवाओं को बिना पर्ची-बिना खर्ची के सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें एक विकसित भारत का विजन दिया है। मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाएं देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपने स्वास्थ्य, फिटनेस और कौशल विकास पर ध्यान देकर विकसित भारत-विकसित हरियाणा के सपने को साकार करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीति में युवाओं की भागीदारी से वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति समाप्त होगी और देश को आधुनिक सोच वाला नया नेतृत्व मिलेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि भारत एक युवा देश है और यहां के युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि देश के 75 जिलों में कुरुक्षेत्र का चयन गर्व की बात है। इस रन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, इसमें दो लाख प्रतिभागियों का नेशनल रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है। अब तक 45 हजार लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है। प्रतियोगिता में 15 खेलों को शामिल किया जाएगा जिनमें हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इस मौके पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कौशल विकास और रोजगार पर जोर
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि पलवल में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय की स्थापना युवाओं को आधुनिक रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए की गई है। इसके साथ ही हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत अब तक 1.10 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि कौशल प्राप्त युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना आवश्यक है। इसके लिए राज्य में अलग से एमएसएमई विभाग का गठन किया गया है। भारत आज दुनिया में स्टार्टअप और अनुसंधान का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में अब तक 9500 स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं। युवाओं की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए विदेशों में पढ़ाई और रोजगार दिलाने के लिए विदेश सहयोग विभाग का गठन भी किया गया है जिससे युवाओं को जालसाजी से बचाया जा सके।

खेलों में हरियाणा का दबदबा
मुख्यमंत्री ने गर्व से कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में देश का नाम रोशन किया है। हाल ही में पेरिस ओलंपिक में भारत को मिले छह पदकों में से चार पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को छह करोड़ रुपये तक का पुरस्कार और सरकारी नौकरी दी जा रही है। खिलाड़ियों को मासिक मानदेय भी प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed