फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Named accused of fraudulently taking old age pension

Kurukshetra News: फर्जी तौर पर बुढ़ापा पेंशन लेने का आरोपी नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Named accused of fraudulently taking old age pension
पिहोवा। फर्जी तौर पर बुढ़ापा पेंशन लेने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि शमशेर सिंह निवासी पिहोवा ने विभाग को शिकायत की गई थी कि दयानंद डांगी निवासी पूजा कॉलोनी फर्जी तौर पर बुढ़ापा पेंशन ले रहा है। शिकायतकर्ता ने उसके 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, पेन कार्ड व आधार कार्ड की प्रतियां भी प्रस्तुत की थी, जिसमें आरोपी की जन्म तिथि 23 अक्तूबर 1966 अंकित है। इसके अनुसार बुढ़ापा पेंशन के लिए उसकी आयु 2026 में 60 वर्ष होगी, लेकिन दयानंद डागी ने तथ्य छुपाकर मेडिकल के आधार पर वृद्धावस्था पेंशन लेकर सरकार व विभाग के साथ धोखाधड़ी कर ली। दयानंद डांगी मार्च 2022 से अक्तूबर 2023 तक 51,750 रुपये की राशि पेंशन के तौर पर प्राप्त की है। आरोपी को मामले से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। ब्याज सहित यह राशि 60,175 रुपये बनती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed