{"_id":"652afa49425071ac0407489e","slug":"named-accused-of-fraud-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-sending-to-portugal-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-6854-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी के आरोपी नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। पुर्तगाल भेजने के नाम पर रिश्तेदार से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। शिकायत पर पुलिस ने दो दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने कुल 13 लाख रुपये में पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था।
थाना केयूके में दर्ज शिकायत में वेद प्रकाश निवासी हथीरा ने बताया कि आरोपी दंपती तरुण उर्फ नीरज, कपिल रानी और नीरज का भाई धीरज और उसकी पत्नी पूनम निवासी पानीपत उसकी रिश्तेदार हैं। आरोपी नीरज ने उसके बेटे राहुल को यूक्रेन से पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। इस एवज में आरोपी ने उससे 13 लाख रुपये मांगे थे। विश्वास करके उसने कागजी कार्रवाई के लिए नीरज के बताए खाते में एक दिसंबर से 24 जनवरी तक साढ़े पांच लाख रुपये जमा कराए थे। इस बीच आरोपी उसके बेटे को छह जनवरी को यूक्रेन एंबेसी लेकर गया था। 25 जनवरी को आरोपी ने उसे कॉल कर बताया कि उनकी कागजी कार्यवाही पूरी हो चुकी है। तब आरोपी ने उससे बकाया राशि मांगी। 29 जनवरी को उसने आरोपी को साढ़े सात लाख रुपये नकद दिए थे। आरोपी ने जल्द ही राहुल को विदेश भेजने का आश्वासन दिया, मगर काफी समय तक राहुल को विदेश नहीं भेजा और उसके पैसे भी नहीं लौटाए।
शिकायत के बाद लौटाए एक लाख
शिकायतकर्ता ने 11 जुलाई को आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। तब आरोपी पक्ष ने शिकायतकर्ता को साढ़े पांच लाख रुपये लौटाने का इकरार किया था, मगर सिर्फ एक लाख रुपये ही दिए। अब दोबारा शिकायत देने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।